Home Breaking News ED Action: धनशोधन के खिलाफ एक्शन में ईडी; ए राजा की 15 बेनामी संपत्ति जब्त, वीवो से जुड़े केस में चार गिरफ्तार

ED Action: धनशोधन के खिलाफ एक्शन में ईडी; ए राजा की 15 बेनामी संपत्ति जब्त, वीवो से जुड़े केस में चार गिरफ्तार

0
ED Action: धनशोधन के खिलाफ एक्शन में ईडी; ए राजा की 15 बेनामी संपत्ति जब्त, वीवो से जुड़े केस में चार गिरफ्तार

[ad_1]

ED has taken possession of 15 immovable properties owned by A. Raja Action in vivo pmla case

प्रवर्तन निदेशालय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री डीएमके सांसद ए. राजा की बेनामी कंपनी मेसर्स कोवई शेल्टर्स प्रमोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली 15 अचल संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अपने कब्जे में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत द्रमुक सांसद ए राजा की 15 अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

वीवो के खिलाफ जांच में गिरफ्तार लोगों में चीनी नागरिक भी शामिल

दूसरी ओर केंद्रीय एजेंसी ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक,  एक चीनी नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चारों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्हें नई दिल्ली में एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है जहां ईडी उनकी हिरासत मांगेगी।

एजेंसी ने जुलाई में वीवो और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मारा छापा

एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर छापा मारा था और दावा किया था कि उसने चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों से जुड़े एक बड़े धनशोधन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने तब आरोप लगाया था कि भारत में करों के भुगतान से बचने के लिए वीवो ने 62,476 करोड़ रुपये अवैध रूप से चीन भेजे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here