Home Breaking News IND vs AUS: कोहली को जीवनदान मिला तो अश्विन को अंधविश्वास ने घेरा, पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे, कही यह बात

IND vs AUS: कोहली को जीवनदान मिला तो अश्विन को अंधविश्वास ने घेरा, पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे, कही यह बात

0
IND vs AUS: कोहली को जीवनदान मिला तो अश्विन को अंधविश्वास ने घेरा, पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे, कही यह बात

[ad_1]

World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline  Ashwin stood at one place throughout match, Rohit

मार्श ने कोहली का आसान कैच छोड़ दिया था
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत ने विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने विजयी आगाज किया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को 199 पर समेटने के बाद लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए शुरुआती दो ओवरों में दो रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

इसके बाद भारतीय पारी के आठवें ओवर में विराट कोहली ने भी कैच उठा दिया था, लेकिन मिचेल मार्श ने वह कैच ड्रॉप कर दिया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए कोहली ने 85 रन की मैच जिताऊ पारी खेल डाली। इस पूरी घटना पर रविचंद्रन अश्विन ने बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वह पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे और टीम इंडिया की जीत के बाद ही वहां हिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here