[ad_1]
Benjamin Netanyahu Warns Against Hamas: अपने नागरिकों पर बर्बर हमले और 900 लोगों की मौत के बाद इजरायल बुरी तरह बिफरा हुआ है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ-साफ कहा कि हमास के आतंकियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. दक्षिणी सीमा वाले इलाके में मेयर के साथ बैठक के दौरान नेतन्याहू ने दोहराया कि हमास को नेस्तनाबूद करने में इस्राइल कोई कसर बाकी नहीं रखेगा. हमास के खिलाफ इस्राइली सेना की कार्रवाई ऐसी होगी, जिससे आने वाले दिनों में मध्य पूर्व का पूरा भौगोलिक नक्शा बदल जाएगा.
‘अभी तो हमला शुरू हुआ है’
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजरायल का भीषण हमला ‘अभी तो शुरू’ हुआ है. नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में यह बात कही. इजरायल का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी रहा. नेतन्याहू ने कहा, ‘हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है. हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी.’
बॉर्डर पर तैनात किए टैंक
हमास (Israel Hamas War) की ‘सैन्य और शासन क्षमता’ को नष्ट करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऐलान के बीच इजराइल की सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज कर दिए. साथ ही सीमा पर लगी बाड़ के जरिए सेंध लगाने की आशंकाओं को टालने के लिए वहां टैंक तैनात करते हुए हमास आतंकवादियों की तलाश में अपने जवानों को दक्षिण की तरफ रवाना कर दिया.
‘अहम सैन्य कदम’ उठाने को दी मंजूरी
इजरायल सरकार ने रविवार को हमास के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा करते हुए आतंकवादी समूह के अप्रत्याशित हमलों का बदला लेने के लिए ‘अहम सैन्य कदम’ उठाने को मंजूरी दी. वहीं, हमास के आतंकवादियों ने भी इजराइल पर रॉकेट दागना
जारी रखा है, जिससे यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक हवाई हमलों के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज रहे हैं.
अब तक 1500 से ज्यादा की मौत
इजराइल और हमास (Israel Hamas War) के बीच ताजा संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,500 के पार चली गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं. इजरायल में लगभग 900 लोगों के, जबकि गाजा पट्टी में 680 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 3700 से अधिक लोग घायल हुए हैं. फलस्तीनी आतंकवादी समूहों ने इजराइल के 130 लोगों को बंधक बनाने का दावा किया है.
इजरायल ने अपने इलाकों पर किया कंट्रोल
इजरायली सेना (Israel Hamas War) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने संवाददाताओं को बताया कि इजरायल का अपने सीमावर्ती समुदायों पर ‘नियंत्रण’ है. उन्होंने कहा कि सोमवार तड़के कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन ‘इस स्तर पर समुदायों में कोई लड़ाई नहीं है’ और ‘क्षेत्र में अभी भी आतंकवादी हो सकते हैं.’ उधर, इजरायली टैंक और ड्रोन आतंकवादी घुसपैठ रोकने की कोशिशों के तहत सीमा पर लगी बाड़ पर खुले स्थानों की रक्षा करते नजर आए.
.
[ad_2]
Source link