Home Sports VIDEO: जीत के बावजूद Virat Kohli खो बैठे आपा, ड्रेसिंग रूम में जाकर कर दी ये हरकत

VIDEO: जीत के बावजूद Virat Kohli खो बैठे आपा, ड्रेसिंग रूम में जाकर कर दी ये हरकत

0
VIDEO: जीत के बावजूद Virat Kohli खो बैठे आपा, ड्रेसिंग रूम में जाकर कर दी ये हरकत

[ad_1]

Kohli Viral Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान इंडिया ने जीत हासिल की. इस मैच में जीत की नींव विराट कोहली और केएल राहुल ने रखी. विराट कोहली का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कोहली ने ड्रेसिंग रूम में जाकर ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो तुरंत वायरल हो गया.

विराट कोहली का ये वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जुझारू 85 रनों की पारी खेली. भारत के 2 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कोहली ने राहुल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह काफी हताश नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो उनके आउट होने के बाद का है. कोहली 85 रन पर कैच आउट हो गए. उनके पास मुकाबले में शतक पूरा करने का भरपूर मौका था लेकिन इससे पहले ही वह आउट हो गए. जिस समय वह आउट हुए उस समय टीम इंडिया जीत से 33 रन दूर थी.

सिर पीटते दिखे कोहली 

अपनी मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बेहद निराश दिखाई दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने सिर पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं. कोहली का ये रिएक्शन देख साफ पता चल रहा था कि वह मैच के साथ-साथ अपना शतक भी पूरा करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा स्टेडियम

कोहली जब 85 रन पर आउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे थे, उस समय पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. जाहिर है कोहली की ऐसी पारियां देखने का हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार करते रहता है. ऐसे में अपने हीरो को आंखों के सामने परफॉर्म करते देख किसी की भी खुशी जाहिर हो जाएगी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here