Home Sports World Cup 2023: इस खिलाड़ी ने तोड़ा कप्तान रोहित का भरोसा! अगले मैच में कट सकता है Playing 11 से पत्ता

World Cup 2023: इस खिलाड़ी ने तोड़ा कप्तान रोहित का भरोसा! अगले मैच में कट सकता है Playing 11 से पत्ता

0
World Cup 2023: इस खिलाड़ी ने तोड़ा कप्तान रोहित का भरोसा! अगले मैच में कट सकता है Playing 11 से पत्ता

[ad_1]

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के बड़े मुकाबले में रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम के एक बल्लेबाज ने फ्लॉप होकर कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट का भरोसा तोड़ दिया है. भारत का ये बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. जब इस खिलाड़ी से टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें थी, तब उसी अहम मौके पर उसने बीच मझधार में ही साथ छोड़ दिया. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के बड़े मुकाबले में फ्लॉप साबित हुआ है.

इस खिलाड़ी ने तोड़ा कप्तान रोहित का भरोसा!

टीम इंडिया ने भले ही वर्ल्ड कप 2023 के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से हरा दिया, लेकिन टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने जवाब में अपने पहले 3 विकेट सिर्फ 2 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे. ओपनर ईशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर तीनों ही शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर को बड़े भरोसे के साथ नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट का भरोसा तोड़ दिया.

अगले मैच में कट सकता है Playing 11 से पत्ता

टीम इंडिया का स्कोर जब 1.3 ओवर में 2 रन पर 2 विकेट था, तब मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए. भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली के साथ मिलकर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रोहित शर्मा (0 रन) और ईशान किशन (0 रन) की तरह ही श्रेयस अय्यर को पवेलियन लौटने की जल्दी थी.

फैंस को भी कर दिया मायूस 

श्रेयस अय्यर ने भारतीय फैंस का भरोसा तोड़ दिया और 0 रन पर पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट करा दिया. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के कहर के बीच श्रेयस अय्यर के टैलेंट की पोल खुलकर रह गई. श्रेयस अय्यर जिस नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरे थे, उस पर टीम इंडिया के स्कोर को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी उन पर थी. सूर्यकुमार यादव जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज बाहर अपने मौंको का इंतजार कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव के पास स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को खेलने की बेहतरीन तकनीक है और वह श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here