Home World आखिर इजरायल को अमेरिका आंख मूंद क्यों देता है समर्थन, ये हैं दो वजहें

आखिर इजरायल को अमेरिका आंख मूंद क्यों देता है समर्थन, ये हैं दो वजहें

0
आखिर इजरायल को अमेरिका आंख मूंद क्यों देता है समर्थन, ये हैं दो वजहें

[ad_1]

America Supports Israel:  दिन शनिवार का था जब हमास के आतंकी फिल्मी अंदाज में इजरायल में घुस गए. यही नहीं करीब पांच हजार रॉकेट भी दागे. हमास के इस कृत्य के कुछ देर बाद ही इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध करार दिया और कहा कि मुंहतोड़ जवाब देंगे. इजरायल और हमास के बीच लड़ाई के तीन दिन बीत चुके हैं, करीब 1400 लोगों की मौत हुई है जिसमें इजरायल के 900 नागरिकों समेत अलग अलग देशों के नागरिक शामिल हैं. बता दें कि हमास(Hamas) के हमले के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका ने कहा कि वो पूरी तरह से इजरायल के साथ है. एक बार फिर अमेरिका ने दोहराया कि इजरायल गंभीर संकट का सामना कर रहा है और संकट की इस घड़ी में वो साथ देता रहेगा लेकिन सवाल यह है कि आखिर वो कौन सी वजह है कि अमेरिका, हर मुश्किल वक्त में इजरायल के साथ खड़ा हो जाता है.

ये हैं दो वजहें

इजरायल के साथ अमेरिका के होने के पीछे दो बड़ी वजह है, मध्य पूर्व की राजनीति अमेरिका को बाध्य करती है कि वो इजरायल(israel hamas conflict) के साथ खड़ा हो. फिलस्तीन को जिस तरह से इस्लामिक देशों को समर्थन मिलता है. उसे अमेरिकी हित के लिए अच्छा नहीं माना जाता. अमेरिका रणनीतिकारों का पक्का मानना है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी दबदबे को कायम रखने के लिए एक ऐसे देश की जरूरत है जो कट्टर इस्लामी सोच का मुकाबला कर पाने में सक्षम हो. सऊदी अरब को छोड़ वो ईरान, इराक, सीरिया, लेबनान जैसे देशों से सर्मथन की उम्मीद नहीं कर सकता लिहाजा इजरायल के साथ खड़ा होना ही उसके पास रास्ता है.

इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में यहुदियों की प्रभावी भूमिका है, यही वजह है कि अमेरिका में सरकार चाहे रिपब्लिकन(Reupblican party of america) की हो या डेमोक्रेट्स की बात जब इजरायल की आती है तो दोनों दलों की सरकारों के साथ आंख बंदकर समर्थन के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता. जानकार कहते हैं कि इसलिए जब कभी भी इजरायल के सामने किसी तरह की दिक्कत परेशानी आती है तो अमेरिका पूरी तरह से समर्थन में आ खड़ा होता है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here