Home Sports पाकिस्तानी गेंदबाजों के खोले धागे… वर्ल्ड कप में जड़ी रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी, फिर बैटर को पहुंचाया गया अस्पताल

पाकिस्तानी गेंदबाजों के खोले धागे… वर्ल्ड कप में जड़ी रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी, फिर बैटर को पहुंचाया गया अस्पताल

0
पाकिस्तानी गेंदबाजों के खोले धागे… वर्ल्ड कप में जड़ी रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी, फिर बैटर को पहुंचाया गया अस्पताल

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने जड़े शतक
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 344 रन

नई दिल्ली. श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली. उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 (World Cup) के 8वें मुकाबले में 65 गेंदों पर शतक ठोककर दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. मेंडिस वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बैटर बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बरसात कर दी. हालांकि रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद कुसल मेंडिस को अस्पताल ले जाया गया है. मेंडिस को अस्पताल क्यों ले जाना पड़ा? आइए जानते हैं.

श्रीलंका क्रिकेट ने बताया है कि 122 रन की शानदार पारी खेलने के बाद जब कुसल मेंडिस पवेलियन लौट रहे थे तब, उन्हें क्रैम्प आ गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी जगह दुशन हेमंथा को फील्डिंग के लिए मैदान पर उतारा गया जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सदीरा समरविक्रमा ने संभाली.

IND vs AFG: विराट कोहली का होम ग्राउंड पर खूब गरजता है बल्ला, सचिन का महारिकॉर्ड खतरे में

कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा के शतक से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट पर 344 रन बनाए. मेंडिस ने 77 गेंद में 122 रन की पारी खेली जो विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक है. समरविक्रमा ने अपने पहले वनडे शतक के दौरान 89 गेंद में 108 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को विश्व कप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया. मेंडिस ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबदबा बनाते हुए अपनी पारी में 14 चौके और छह छक्के मारे. उन्होंने पथुम निसांका (51) और समरविक्रम के साथ दो शतकीय साझेदारियां की.

Tags: Kusal Mendis, ODI World Cup, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here