Home Breaking News शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन के जरिए साझा किया हेल्थ अपडेट

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन के जरिए साझा किया हेल्थ अपडेट

0
शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन के जरिए साझा किया हेल्थ अपडेट

[ad_1]

शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी में सना का ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इसी बीच अभिनेत्री से जुड़ी एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई है। शहनाज गिल, अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उनसे मिलने के लिए फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आखिरकार अभिनेत्री को ऐसा क्या हुआ है, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती होना पड़ा है, आइए जान लेते हैं-



शहनाज गिल वर्तमान में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री फूड पॉइजनिंग से उबर रही हैं। सना को बीते दिनों ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का जोरो-शोरों से प्रमोशन करते देखा गया। व्यापक प्रचार के दौरान वह बीमार पड़ गईं। सोमवार देर रात, फिल्म की सह निर्माता रिया कपूर उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। 


इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने रिया कपूर का अस्पताल से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठने का एक वीडियो साझा किया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में शहनाज के स्वास्थ्य के लिए अपनी चिंता व्यक्त की। एक फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ… अपना ख्याल रखना।’ एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘तू शेरनी है हमारी।’ कुछ लोगों ने कहा कि शहनाज को बुरी नजर लग गई है। एक टिप्पणी में लिखा है, ‘जल्दी ठीक हो जाओ, शहनाज नजर लग गई मेरी गुड़िया को।’

Ekta Kapoor: अडल्ट फिल्में बनाना बंद करो बोलने पर एकता का ट्रोल्स को करारा जवाब, कहा- अडल्ट हूं अडल्ट…


शहनाज गिल ने इससे पहले अस्पताल से एक इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव सत्र का एक वीडियो फैंस द्वारा ऑनलाइन साझा किया गया है। अस्पताल के कपड़े पहनकर और अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं सना कहती नजर आ रही हैं, ‘देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था। इन्फेक्शन हुआ है मुझे फूड इन्फेक्शन।’

Akshay Kumar: पान मसाला विज्ञापन से फिर जुड़े अक्षय कुमार? पोस्ट कर अभिनेता ने ही दे दिया करारा जवाब


शहनाज गिल की हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आई है। टिकट विंडो पर इसका खराब प्रदर्शन शहनाज गिल और मेकर्स की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है। मूवी का 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया है। वीकएंड में फेल साबित हुई यह मूवी वीकडेज में और बेकार प्रदर्शन कर रही है। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here