[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आया. श्रीलंका की तरफ से दो धमाकेदार शतकीय पारी देखने को मिली तो पाकिस्तान के युवा बैटर ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप मुकाबले में सेंचुरी ठोक कर बवाल मचा दिया. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 345 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत मिली. दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाते हुए 9 विकेट पर 50 ओवर में स्कोर 344 रन तक पहुंचा दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्दी जल्दी दो विकेट गिर गए. ओपनर इमाम उल हक 12 जबकि कप्तान बाबर आजम महज 10 रन बनाकर ही वापस लौट गए.
शफीक ने जमाया शतक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर अब्दुल्लाह शफीक अपने पहले ही वर्ल्डकप मैच में हर किसी को अपना मुरीद बना दिया. फखर जमां के लगातार चल रहे खराब फॉर्म के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह 23 साल के इस युवा को कप्तान बाबर आजम ने मौका दिया. मुश्किल में फंसे पाकिस्तान के लिए उन्होंने ना सिर्फ मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी संभाली बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सेंचुरी भी ठोकी.
शफीक की सबसे बड़ी वनडे पारी
पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में ओपनिंग करने उतरे शफीक ने 58 बॉल पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने पचास रन पूरे किए. इस दौरान वनडे में अपने सबसे सबड़े स्कोर 52 रन को पीछे छोड़ा. महज 4 वनडे खेलने वाले शफीक ने 5वें मुकाबले में ही शतक जमाया. पहले शतक को पूरा करने के लिए इस पाकिस्तानी बैटर ने 97 गेंद का सामना किया जिसमें 8 चौके और तीन जोरदार छक्के लगाए. 103 बॉल खेलने के बाद 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेलकर वो आउट हुए.
.
Tags: World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 10, 2023, 21:00 IST
[ad_2]
Source link