Home Breaking News Asian Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा एलान; कहा- देश में खेलों को मिलेगा बढ़ावा, बनाई जाएगी नई संस्था

Asian Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा एलान; कहा- देश में खेलों को मिलेगा बढ़ावा, बनाई जाएगी नई संस्था

0
Asian Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा एलान; कहा- देश में खेलों को मिलेगा बढ़ावा, बनाई जाएगी नई संस्था

[ad_1]

Asian Games 2023: Big announcement by Sports Minister Anurag Thakur; Said- a new institution MY Bharat formed

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा एलान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीते। इस प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीट्स से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा एलान किया है। इस बार भारतीय दल 100 पार के लक्ष्य को लेकर एशियाई खेलों में उतरा था और इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल भी किया। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक स्वायत्त संस्थान ‘मेरा युवा भारत’ (एमवाई भारत) की स्थापना को मंजूरी दे दी, जो युवा विकास और युवाओं के विकास के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करेगा। यह युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और सरकार के पूरे स्पेक्ट्रम में “विकासशील भारत” के निर्माण में मदद करेगा।

खेल मंत्री ने बुधवार को कहा- मंगलवार को पीएम मोदी ने हमारे पदक विजेताओं और एशियाई खेलों के बाद अब तक सबसे अधिक पदक जीतकर लौटे एथलीटों को बधाई दी। अब ‘MY भारत’ यानी ‘मेरा युवा भारत’ नामक एक संस्था बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एक व्यापक संस्थागत तंत्र होगा जिसके लिए अनुमति दी गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here