Home Breaking News BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी कर रहे रिजल्ट का इंतजार, बीपीएससी ने जारी कर दी यह नोटिस

BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी कर रहे रिजल्ट का इंतजार, बीपीएससी ने जारी कर दी यह नोटिस

0
BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी कर रहे रिजल्ट का इंतजार, बीपीएससी ने जारी कर दी यह नोटिस

[ad_1]

BPSC Result: Date for downloading OMR sheet extended for teacher recruitment exam candidates

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने एक नोटिस जारी की है। इसमें ओएमआर शीट डाउनलोड करने की तिथि को बढ़ा दी गई है। आयोग ने ओएमआर शीट डाउनलोड करने की तारीख को आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दिया है। पहले यह तिथि 10 सितंबर तक थी। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर हुई परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी ओएमआर शीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें अपना ओएमआर शीट

  • सबसे पहले बीपीएससी के वेबसाइट जाएं
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रतिक्रिया पत्रक 2023 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • बीपीएससी शिक्षक परीक्षा की ओएमआर शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोउ कर लें

सोशल मीडिया पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी

इधर,  शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश है। अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग  कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #BPSCTRERESULT के साथ करीब 25 हजार ट्वीट किए गए। अभ्यर्थियों ने बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से अपील करते हुए कहा कि लाखों अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पहले 30 सितंबर तक रिजल्ट जारी करने की अपील की गई थी। लेकिन, अब तक रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है, यह अन्याय है। रिजल्ट जारी करने बजाए आयोग ओएमआर शीट देखने की तिथि बढ़ा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here