Home Sports ENG vs BAN: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, मलान ने खेली शतकीय पारी, टॉपली की घातक गेंदबाजी

ENG vs BAN: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, मलान ने खेली शतकीय पारी, टॉपली की घातक गेंदबाजी

0
ENG vs BAN: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, मलान ने खेली शतकीय पारी, टॉपली की घातक गेंदबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन ने बांग्लादेश को हराकर अपने जीत का खात खोला. न्यूजीलैंड से पहले मैच में  मिली करारी हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 137 रन की बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए डाविड मलान की शतक के दम पर इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 364 रन का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश की पूरी टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ढेर हो गई.

बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनपर ही भारी पड़ गया. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा था. ओपनिंग करने उतरे जॉनी बेयरस्टो ने 52 और डेविड मलान ने 140 रनों की पारी खेली थी. मलान ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 5 छक्के मारे थे. वहीं, तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे जो रूट भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने 82 रनों की पारी खेली, रूट इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से किसी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला. कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक्स 20 रन ही बना सके. 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 227 रन पर ही ऑल आउट हो गई. बांग्लादेश के लिए लिटन दास अच्छी बैटिंग कर रहे थे. लेकिन वह 66 गेंदों मे 76 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा तंजीद हसन ने 1, नजमुल हौसेन शंटो 0 और शाकिब अल हसन 1 रन बनाकर आउट हो गए. मुश्फिकुर रहीम 51 रन बना सके. इंग्लैड के लिए सबसे अधिक (4) विकेट रीस टॉपली ने लिए.

मेहदी हसन मिराज की मेहनत बेकार
बांग्लादेश के लिए इस मैच में मेहदी हसन मिराज ने कुल 4 विकेट झटके. उन्होंने डेविड मलान, हैरी ब्रूक्स, सैम करन और आदिल रशीद का विकेट चटकाया. इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम मुकाबले को नहीं जीत सकी. हालांकि, मिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. बांग्लादेश और इंग्लैंड दोनों टीमों के खाते में अब 2-2 प्वाइंट्स आ गए हैं.

Tags: Bangladesh, Dawid Malan, England, Mehidy Hasan, Shakib Al Hasan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here