Home World Israel-Hamas war: अब खत्म हो जाएगा इजरायल-हमास युद्ध? मुस्लिम देशों का संगठन एक्शन में, लिया ये फैसला

Israel-Hamas war: अब खत्म हो जाएगा इजरायल-हमास युद्ध? मुस्लिम देशों का संगठन एक्शन में, लिया ये फैसला

0
Israel-Hamas war: अब खत्म हो जाएगा इजरायल-हमास युद्ध? मुस्लिम देशों का संगठन एक्शन में, लिया ये फैसला

[ad_1]

Israel-Hamas war Big Update: इजरायल और हमास के बीच जारी जांग ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. मुस्लिम देशों में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनावपूर्ण मुद्दे को लेकर चर्चा जोरों पर है. सभी मुस्लिम देश इस युद्ध का शांतिपूर्ण हल चहाते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि तमाम दिग्गज मुस्लिम देश इस युद्ध का जिम्मेदारी इजरायल को बताते आ रहे हैं. इस बीच सऊदी अरब और कतर ने बातचीत कर दोनों देशों के बंधकों को राहत दिलाने के लिए पहल की है.

बता दें कि सऊदी अरब ने गाजा में तनाव पर चर्चा के लिए मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की तत्काल मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाई. इस संगठन में 52 मुस्लिम देश शामिल हैं. ओआईसी ने इजरायली सेना और गाजा के खिलाफ उसकी आक्रामकता की निंदा की. ओआईसी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों की अनदेखी के लिए इजराइल को जिम्मेदार मानता है.

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि इस युद्ध की वजह से गाजा के 2.3 मिलियन लोगों में से 187,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं. 2014 में इज़रायल के हवाई और जमीनी हमले के बाद लगभग 400,000 लोग बेघर हो गए थे.

इजरायल और हमास संघर्ष के बीच कतर ने महिला बंदियों को राहत देने की कोशिश की है. रिपोर्ट्स की मानें तो कतर अमेरिका से बातचीत कर दोनों देशों की महिला कैदियों की अदला-बदली चाहता है. वहीं, इस्लामिक देश मिस्र ने यूएई और सऊदी अरब से इस मुद्दे पर चर्चा की है. इजरायली वेबसाइट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास के प्रवक्ता ने भी इजरायल की जेल में बंद आतंकियों की रिहाई को लेकर बातचीत के लिए तैयार है. सूत्रों की मानें तो इजरायल-हमास के बीच जारीं जंग को लेकर कतर अमेरिका की मदद से तत्काल समझौता चाहता है. इस समझौते के तहत इजरायली जेलों में कैद फिलिस्तीनी महिला कैदियों के बदले हमास द्वारा किडनैप महिलाओं को रिहा करने की बात कही गई है. वहीं, इजरायल के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को निराधार बताया है.

मिस्र और यूएई ने भी इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध पर बात की. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हिंसा को रोकने, लोगों की रक्षा करने और युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से राजनयिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के महत्व पर सहमति व्यक्त की. बयान में यह भी कहा गया कि इन कोशिशों में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने का मुद्दा भी शामिल होना चाहिए.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here