Home Breaking News Israel-Hamas War: इस्राइल ने की बंधक नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की अपील, हमास ने दी हत्या करने की धमकी

Israel-Hamas War: इस्राइल ने की बंधक नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की अपील, हमास ने दी हत्या करने की धमकी

0
Israel-Hamas War: इस्राइल ने की बंधक नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की अपील, हमास ने दी हत्या करने की धमकी

[ad_1]

Israel Hamas war Israel appeals not to harm hostage civilians Hamas threatens to kill

Israel Gaza Rocket Attack
– फोटो : ANI

विस्तार


इस्राइल और हमास के बीच पिछले तीन दिनों से युद्ध जारी है। अब तक करीब 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 3000 से अधिक लोग घायल हैं। इस बीच इस्राइल के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि हमास किसी भी बंधक को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत न करे। इधर, हमास ने धमकी दी है कि वह इस्राइल का बदला बंधक नागरिकों से लेगा और लाइव टीवी पर उनकी हत्या करेगा।

इस्राइली विदेश मंत्री ने कही यह बात

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने शनिवार को कहा कि गाजा को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम शैतानों को हरा देंगे। हमारे पास युद्ध के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। कई इस्राइली नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया है। हम उन्हें हमास के चंगुल से जरूर छुड़ाएंगे। हमास को इस्राइली विदेश मंत्री ने हमास को चेतावनी दी है कि वह किसी भी बंधक को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत न करे। पिछले तीन दिनों से युद्ध हो रहा है। यह युद्ध हमने शुरू नहीं किया है। हमास के आतंकियों ने ऐतिहासिक नरसंहार को अंजाम दिया, जिसे दुनिया भूल नहीं सकती।

मौत का लाइव प्रसारण करेगा हमास

इधर, विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास के आतंकियों ने कहा कि वे गाजा में हुए अत्याचार का बदला बंधक इस्राइली नागरिकों से लेंगे। वे टीवी पर लाइव बंधकों की हत्या करेंगे। हमास के मिलिट्री विंग के प्रवक्ता आबू उबैदा ने कहा कि दुश्मन को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। मौत का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

हमास हताश हो चुका है

राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि इस्राइली नागरिकों की हत्या की धमकी देना इस बात की ओर इशारा करता है कि हमास गाजा की जमीनी स्थिति को लेकर हताश हो चुका है। इस्राइल के हमलों से हमास तिलमिला उठा है। हमास पर वहां के नागरिकों ही दवाब बना रहे हैं। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि गाजा के खिलाफ सैन्य हमले जारी रहेंगे फिर चाहे इस्राइली बंदियों की ही जान को खतरा क्यों न हो। हालांकि, इस्राइली सेना के सूत्रों ने बताया तो सैनिक उस इलाके में हमला करने से बचेंगे, जहां बंधकों को रखा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here