Home World Russia: अमेरिका से बराबरी के लिए रूस उठाएगा ये बड़ा कदम, न्यूक्लियर पॉवर को लेकर दे दिया चौंकाने वाला बयान

Russia: अमेरिका से बराबरी के लिए रूस उठाएगा ये बड़ा कदम, न्यूक्लियर पॉवर को लेकर दे दिया चौंकाने वाला बयान

0
Russia: अमेरिका से बराबरी के लिए रूस उठाएगा ये बड़ा कदम, न्यूक्लियर पॉवर को लेकर दे दिया चौंकाने वाला बयान

[ad_1]

Russia-America Relation: एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने मंगलवार को कहा कि रूस खुद को अमेरिका के बराबर लाने के लिए वैश्विक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध के अनुमोदन को रद्द करने के लिए कदम उठाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण करता है तो उसके बाद ही रूस फिर से परीक्षण शुरू करेगा.

उप विदेश मंत्री सर्जेई रियाबकोव ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका की कार्रवाई के अनुरूप मास्को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के अनुमोदन को रद्द करेगा. उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका परमाणु परीक्षण करता है तो ‘‘हम भी ऐसा करने के लिए बाध्य होंगे.’’

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) 1996 में हुई थी जिसके तहत दुनिया में कहीं भी सभी तरह के परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध है. हालांकि यह कभी पूरी तरह प्रभाव में नहीं आ पाया. इस पर रूस और अमेरिका दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने हस्ताक्षर किये थे लेकिन अमेरिका ने कभी इसका अनुमोदन नहीं किया.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी कि मास्को विधेयक का अनुमोदन करने के अपने 2000 के फैसले को रद्द करने पर विचार कर सकता है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here