Home Sports World Cup: भारतीय दिग्गज ने बताया- कैसे जडेजा के खिलाफ बना सकते हैं रन? स्पिनर्स ने 100 डाॅट बॉल फेंकी

World Cup: भारतीय दिग्गज ने बताया- कैसे जडेजा के खिलाफ बना सकते हैं रन? स्पिनर्स ने 100 डाॅट बॉल फेंकी

0
World Cup: भारतीय दिग्गज ने बताया- कैसे जडेजा के खिलाफ बना सकते हैं रन? स्पिनर्स ने 100 डाॅट बॉल फेंकी

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय स्पिनर्स ने अच्छी शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलियाा के खिलाफ 10 में से 6 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने झटके और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता भी. बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3 तो कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि अगर जडेजा के खिलाफ बैटर्स को रन बनाने हैं, तो उन्हें अधिक आक्रामक होकर खेलना होगा. मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रन पर ही सिमट गई. जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. केएल राहुल और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा.

रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 2.8 की इकोनॉमी से सिर्फ 28 रन दिए. अनिल कुंबले ने क्रिकइंफो से कहा, अगर आप रवींद्र जडेजा के खिलाफ आक्रामक रवैया नहीं दिखाते हैं, तो बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत कठिन हो जाता है, क्योंकि वह 6 में से 6 बार गेंद को वहीं फेंकेगा, जहां फेंकना चाहता है. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे सौराष्ट्र का यह स्पिनर अपने एंगल को चतुराई से बदलता है. विशेषकर वह गेंद जो बीच में गिरने के बाद तेजी से टर्न होने के बाद स्टीव स्मिथ के ऑफ स्टंप से टकराई.

एंगल से मात खा गए स्मिथ
अनिल कुंबले ने कहा चेन्नई की पिच पर रवींद्र जडेजा ने जो किया, वह केवल एंगल का गेम था. वह स्टंप्स के करीब गया, दाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी की और एंगल से गेंद फेंकी. उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ इसलिए आउट हुए, क्योंकि वह सोच रहे थे कि गेंद सीधी जाएगी, लेकिन एंगल के कारण यह उनके बाहरी किनारे को मात दे गई. यह शानदार गेंदबाजी का नमूना है.

विराट कोहली ने World Cup में कपिल देव का बदला किया पूरा, पिता ने छीनी थी जीत, अब बेटा बन गया ‘विलेन’

101 गेंद पर नहीं बने रन
ऑस्ट्रेलिया के बैटर भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे परेशानी में दिखाई दिए. कंगारू बैटर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 101 बॉल पर एक भी रन नहीं बना सके. आर अश्विन ने 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकट लिए. उनकी 32 गेंद पर एक भी रन नहीं बने. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए. उनकी भी 31 गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बैटर रन नहीं बना सके. रवींद्र जडेजा ने भी 38 डॉट बॉल डाली.

Tags: Ravindra jadeja, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here