[ad_1]
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह एक सैन्य ड्रामा फिल्म है। अभिनेत्री इस फिल्म का प्रचार कर रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में आर्मी ट्र्रेनिंग को लेकर अपने विचार साझा किए। कंगना का कहना है कि ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश में सभी के लिए आर्मी ट्रेनिंग अनिवार्य कर दिया जाना जाना चाहिए। कंगना ने सुझाव दिया कि देश में लोगों को अनुशासित बनाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें सैन्य प्रशिक्षण देना है।
इसके साथ ही फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि हमारे सैनिक पूछते हैं कि जब बॉलीवुड अक्सर चीन और पाकिस्तान के कलाकारों के प्रति अपना प्रेम दिखाता है और क्रिकेटर्स उन्हें गले लगाते हैं तो क्या बस हम ही उन्हें दुश्मन समझते हैं? हम ही उन्हें दुश्मन मान देश की सीमा पर लड़ते हैं, इसलिए हमने ‘तेजस’ बनाई है। ‘तेजस’ दिखाती है कि एक सैनिक को कैसा महसूस होता है, जब देश के लोग उसकी पीठ पीछे बात करते हैं, जबकि वह सीमा पर लड़ रहा होता है। जब हमारे सैनिक सीमा पर परेशान हों तो माइक्रो-लेवल पर जो बुनियादी काम करने की जरूरत है, वह है विदेशी वस्तुओं का तुरंत बहिष्कार करना।
[ad_2]
Source link