[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में मंगलवार का दिन रनों से भरपूर रहा. 10 अक्टूबर को इंग्लैंड-बांग्लादेश तथा पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबले हुए जिसमें कुल 5 सैकड़े बने. पहले मैच में जहां इंग्लैंड के डेविड मलान ने शतक जमाया वहीं पाकिस्तान-श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) के मैच में दोनों टीमों के दो-दो बैटर सैकड़ा जड़ने में सफल रहे. इस मैच में श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और सदीरा विक्रमबीरा (Sadeera Samarawickrama) ने शतक जमाए जबकि पाकिस्तान की ओर से इसका जवाब अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने शतक जड़कर दिया. वर्ल्डकप में यह पहला मौका रहा जब किसी मैच में चार बैटरों ने शतक जमाए.
इस मैच में पाकिस्तान ने 344 का स्कोर सफलतापूर्वक चेज कर विपक्षी टीमों को यह साफ संदेश दिया कि वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल की उसकी दावेदारी भी अन्य टीमों से कम नहीं है. मैच में नाबाद शतकीय पारी के लिए विकेटकीपर बैटर रिजवान की पारी की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है.
‘मैं उनके जैसा शांत नहीं ‘: धोनी से तुलना पर भारतीय टीम के प्लेयर की 2 टूक
अब्दुल्ला शफीक जब 113 रन बनाने के बाद तीसरे विकेट के रूप में 213 के स्कोर पर आउट हुए तो पाकिस्तान की जीत पर फिर संशय के बादल मंडराने लगे थे लेकिन रिजवान ने सुनिश्चित किया कि टीम इतिहास रचकर ही लौटे. वे मांसपेशियों की जकड़न का भी शिकार हुए, लंगड़ाते हुए भी दिखे लेकिन नाबाद 131 रन (121 गेंद, 8 चौके व तीन छक्के) रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाने में सफल रहे.
Video: पाकिस्तानी बैटर ने चोटिल होने का बनाया बहाना, मैच के बाद कबूली बात, कहा- एक्टिंग कर रहा था
मैच के बाद अपने बयान से रिजवान आलोचकों के निशाने पर हैं. जब उनकी चोट को लेकर सवाल किया गया तो पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बैटर ने हैरान करने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा, जी देखिए, जब मैं खेल रहा था तो कभी क्रैंप हो रहा था और कभी-कभी मैं ऐसा होने की एक्टिंग कर रहा था. इस बयान से साफ है कि रिजवान फैंस की सहानुभूति लूटने और अपनी थकान को एक हद तक दूर करने के लिए चोटिल होने की बहानेबाजी भी कर रहे थे.
We got to see 5 centuries today but Rizwan stole the show with his act #PAKvSL #CWC2023 pic.twitter.com/3jKmeQLBq5
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 10, 2023
सबसे तेज सेंचुरी,सबसे बड़ा स्कोर और एक मैच में चार सेंचुरी..WC-23 में ‘धमाल’
रिजवान की इस ‘हरकत’ पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने तंज कसा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा-आज हमें पांच शतक देखने को मिले लेकिन रिजवान ने अपने एक्ट से महफिल लूट ली. अपने ट्वीट के साथ उन्होंने ‘लाफिंग’ इमोजी भी लगाई है.
बता दें, इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ प्लेयर पर चोटिल होने का बहाना करने के आरोप लग चुके हैं. पूर्व ओपनर सईद अनवर पर लंबी पारी के दौरान चोट का बहाना करके रनर लेने के आरोप लगते थे हालांकि आईसीसी अब रनर लेकर बैटिंग करने के नियम को ही खत्म कर चुका है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक कार्यक्रम में मजाकिया लहजे में कहा था कि ‘क्रिकेट में रैफरी सईद अनवर की वजह से ही आए. वह हर 100 के बाद पैर पकड़कर बैठ जाता था. हर रैफरी पहले ही कप्तान से कह देता था कि सईद अनवर को रनर नहीं मिलेगा.’
.
Tags: Cricket news, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team, Wasim Jaffer, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 11, 2023, 18:54 IST
[ad_2]
Source link