Home Sports वर्ल्‍डकप 2019 में केवल 2 मैच में ही मिला मौका, इस बार पहले ही मैच में छोड़ी छाप, बने स्‍पेशल

वर्ल्‍डकप 2019 में केवल 2 मैच में ही मिला मौका, इस बार पहले ही मैच में छोड़ी छाप, बने स्‍पेशल

0
वर्ल्‍डकप 2019 में केवल 2 मैच में ही मिला मौका, इस बार पहले ही मैच में छोड़ी छाप, बने स्‍पेशल

[ad_1]

हाइलाइट्स

इस बार ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ स्मिथ,लबुशेन और केरी का किया ‘शिकार’
WC-2019 में कुलदीप-चहल थे भारत की स्पिन प्‍लानिंग का हिस्‍सा
तब जडेजा श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ही खेले थे

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma)की भारतीय टीम आज अफगानिस्‍तान के सामने (India vs Afghanistan)होगी. दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम पर होने वाले इस मुकाबले में वैसे तो भारतीय फैंस, कमोबेश आसान जीत की उम्‍मीद लगाए हैं लेकिन अफगान टीम को आसान प्रतिद्वंद्वी मानने का जोखिम टीम इंडिया नहीं ले सकती. लोगों को वर्ल्‍डकप 2019 के मुकाबले की अभी भी याद होगी जब काफी संघर्ष करने के लिए टीम इंडिया(Team India), ‘लड़ाकू’ अफगान टीम को महज 11 रन से ही हरा पाई थी.

भारत के लिए इस बार अच्‍छी बात यह है कि उसके लगभग सभी खिलाड़ी अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पहले मैच में पांच बार के चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर टीम का मनोबल ऊंचा है. पहले मैच में लेग स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)ने ऑस्‍ट्रेलिया के मध्‍यक्रम के तीन प्रमुख विकेट जल्‍दी-जल्‍दी लेकर कंगारू टीम को 200 के अंदर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी.’मिस्‍ट्री’ स्पिनर कुलदीप यादव के साथ जडेजा आज के मैच में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. वैसे भी जडेजा की इमेज मैच विनर प्‍लेयर की है जो बॉलिग, बैटिंग के अलावा फील्डिंग से भी मैच पलटने की क्षमता रखते हैं. पहले ही मैच से उनका बॉलिंग फॉर्म में होना अच्‍छा संकेत है और अफगानिस्‍तान के खिलाफ भी बॉलिंग से वे स्‍पेशल प्रदर्शन कर सकते हैं.

सहवाग का बड़ा बयान, बोले- ICC भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेगा, व्यूअरशिप बढे़गी

मजे की बात यह है कि अपने प्रदर्शन से किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखने वाले 34 वर्षीय ‘सर’ जडेजा को वर्ल्‍डकप 2019 में महज दो मैच ही खेलने का मौका मिला था. ज्‍यादातर समय उन्‍होंने बेंच पर ही गुजारा था. उस समय ‘कुलचा’ के नाम से मशहूर कुलदीप और युजवेंद्र चहल भारत की स्पिन प्‍लानिंग का हिस्‍सा थे. पिछले वर्ल्‍डकप में अपने दो मैचों में जडेजा ने 77 के औसत से इतने ही रन बनाने के अलावा 37 के औसत से दो विकेट लिए थे.श्रीलंका के खिलाफ मैच में जहां जडेजा को बैटिंग का मौका नहीं मिला था,वहीं बॉलिंग में उन्‍होंने 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया था.

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में भी वे प्‍लेइंग XI का हिस्‍सा थे. इस अहम मैच में 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लेने के अलावा उन्‍होंने 77 रन की पारी से टीम इंडिया को जीत के करीब ही पहुंचा दिया था. हालांकि 7वें विकेट के रूप में उनके आउट होने के बाद भारत 18 रन से यह मैच हार गया था और उनके वर्ल्‍डकप 2019 अभियान पर ब्रेक‍ लग गया था. उम्‍मीद यह है कि पिछले वर्ल्‍डकप में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनने के मिले कम मौकों की भरपाई जडेजा इस बार शानदार प्रदर्शन से करेंगे और भारत के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देंगे.

Tags: Cricket news, India vs Afghanistan, Ravindra jadeja, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here