Home Sports हिटमैन ने फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में बल्ले से की आतिशबाजी, सचिन, पोंटिंग और जयसूर्या का रिकॉर्ड स्वाहा

हिटमैन ने फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में बल्ले से की आतिशबाजी, सचिन, पोंटिंग और जयसूर्या का रिकॉर्ड स्वाहा

0
हिटमैन ने फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में बल्ले से की आतिशबाजी, सचिन, पोंटिंग और जयसूर्या का रिकॉर्ड स्वाहा

[ad_1]

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार बतौर कप्तान पहली बार उतरे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा. रोहित ने 63 गेंदों पर शतकीय पारी खेली. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस दौरान श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28 शतक दर्ज हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर नंबर वन पर हैं. सचिन ने वनडे में बतौर ओपनर सर्वाधिक 45 सेंचुरी लगाई है.

रोहित शर्मा ने अपने नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड कर लिया है. उन्होंने इस दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में लगाए गए 6 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले रोहित और सचिन के एक समान 6-6 शतक थे. इस लिस्ट में ज्वाइंट रूप से तीसरे नंबर पर रिकी पोटिंग और कुमार संगकारा हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में 5-5 शतक लगाए हैं. रोहित के वनडे करियर का यह 31वां शतक है. इस दौरान उन्होंने दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा जिनके नाम 30 शतक दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन टॉप पर हैं. तेंदुलकर के नाम 49 शतक हैं वहीं विराट कोहली 47 शतक जड़कर दूसरे नंबर पर हैं. रोहित इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि पोंटिंग चौथे नंबर पर खिसक गए हैं.

विराट कोहली के मैदान पर रोहित का तूफान, रिकॉर्ड की झमाझम बारिश, अफगानिस्तान की हार से सहमा पाकिस्तान!

VIDEO: पहली बार बर्थडे के दिन… हार्दिक पंड्या ने 40 हजार लोगों के बीच काटा केक, बेटे ने बना दिया दिन

रोहित ने 63 गेंदों पर जड़ा शतक

रोहित भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज शतक विराट कोहली ने जड़े हैं. विराट ने 2013 में जयपुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक जड़ा था वहीं वीरेंद्र सहवाग 60 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर चूके हैं. सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 2009 में यह रिकॉर्ड बनाया था वहीं विराट कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 गेंदों पर यह कारनामा किया था. मोहम्मद अजहरुद्दीन 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर शतक जड़ चुके हैं.

रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड  

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज थे. रोहित धुरंधर गेल से आगे निकल गए हैं. अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 356 छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा ने अपना 100वां इंटरनेशनल सिक्स जेजे वांडर वाथ के खिलाफ लगाया था वहीं 200 छक्का सिकुगे प्रसन्ना की गेंदों पर जड़ा था. हिटमैन ने दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ अपना 300वां छक्का जड़ा था वहीं शाकिब अल हसन के खिलाफ छक्कों का तिहरा शतक पूरा किया था. खेरी पियरे के खिलाफ रोहित ने 400वां वहीं महमुदूल्लाह के खिलाफ 500वां छक्का लगाया. रोहित ने नवीन उल हक के खिलाफ 554वां छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ा.

 विश्व कप में रोहित सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए
रोहित विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ा. कपिल देव ने 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंदों पर शतक ठोका था. 20 साल बाद किसी भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप में शतक जड़ा है. इससे पहले साल 2003 के वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान शतकीय पारी खेली थी.

Tags: IND vs AFG, India vs Afghanistan, ODI World Cup, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here