Home Breaking News Haryana: हुड्डा बोले चार डिप्टी सीएम बनेंगे, शैलजा बोलीं- ये फॉर्मूला कब बना, किसने घोषणा की पता नहीं

Haryana: हुड्डा बोले चार डिप्टी सीएम बनेंगे, शैलजा बोलीं- ये फॉर्मूला कब बना, किसने घोषणा की पता नहीं

0
Haryana: हुड्डा बोले चार डिप्टी सीएम बनेंगे, शैलजा बोलीं- ये फॉर्मूला कब बना, किसने घोषणा की पता नहीं

[ad_1]

Kumari Selja retaliated on Hooda's statement of making four deputy CMs if Congress govt form in Haryana

भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा।
– फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार


हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। अब इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने पलटवार किया है। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई भी फॉर्मूला नहीं है। यह फॉर्मूला कब बना, किसने इसकी घोषणा की, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

एक चैनल से बातचीत में सैलजा कहा कि वह 2019 में वह खुद प्रदेश अध्यक्ष थीं। इसलिए पार्टी द्वारा चार समाज के डिप्टी सीएम बनाने को लेकर कोई भी फार्मूला नहीं बनाया गया है। कांग्रेस में ऐसा कुछ भी तय नहीं किया गया है। सीएम या डिप्टी बनाने का फैसला हाईकमान तय करेगा। इसके लिए कांग्रेस ने किसी को भी अधिकृत नहीं किया है। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है। जिलाध्यक्षों की सूची के सवाल पर उन्होंने कहा कि फीडबैक के आधार पर हाईकमान के सामने अपनी बात रखी है। पार्टी प्रभारी ने जो लिस्ट बनाई है, उससे कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है।

याद हो इससे पहले हुड्डा बादली में हुए ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में घोषणा कर चुके हैं कि सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज का डिप्टी सीएम होगा। इसके बाद, विवाद होने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चार डिप्टी सीएम बनाने का पहले से ही प्रस्ताव है और यह फार्मूला पार्टी द्वारा अप्रूव्ड है। इनमें ब्राह्मण, दलित, ओबीसी व सामान्य वर्ग से डिप्टी सीएम बनाना शामिल है।

हालांकि, हुड्डा के बयान को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी खारिज किया था। उदयभान ने कहा कि यह सब पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। क्योंकि कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है और यहां सभी समाज के लोगों को समान तवज्जो दी जाती है। दूसरी ओर भाजपा और जजपा ने भी हुड्डा के बयान पर हमला बोला था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here