Home Sports ICC ODI Player Rankings: बैटिंग में विराट और बॉलिंग में कुलदीप की स्थिति सुधरी, जाने टॉप-10 में कौन-कौन?

ICC ODI Player Rankings: बैटिंग में विराट और बॉलिंग में कुलदीप की स्थिति सुधरी, जाने टॉप-10 में कौन-कौन?

0
ICC ODI Player Rankings: बैटिंग में विराट और बॉलिंग में कुलदीप की स्थिति सुधरी, जाने टॉप-10 में कौन-कौन?

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) के शुरुआती 8 मैचों में ही लगे 10 शतकों ने एमआरएफ टायर्स आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में उथलपुथल मचा दी है. ताजा रैंकिंग में भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी पोजीशन में सुधार किया है. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी के बाद विराट ने अपनी रैंकिंग में एक स्‍थान का सुधार किया है. ताजा रैंकिंग में वे 715 अंकों के साथ सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. इंग्‍लैंड के मलान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में मंगलवार को शतक जमाया था. वे वनडे बैटिंग रैंकिंग में 8वें स्‍थान पर हैं.

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्‍तान के बाबर आजम (Babar Azam) 835 अंकों के साथ शीर्ष स्‍थान पर बरकरार है जबकि भारत के शुभमन गिल (830 अंक) दूसरे स्‍थान पर हैं. आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्‍ट्रेलिया के जोश हेजलुवड (682 अंक) और भारत के मोहम्‍मद सिराज (664 अंक) शीर्ष दो स्‍थानों पर काबिज हैं. सिराज के अलावा कुलदीप यादव (622 अंक) टॉप-10 मौजूद दूसरे भारतीय बॉलर हैं. कुलदीप (Kuldeep Yadav) एक स्‍थान की तरक्‍की के साथ आठवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं.

फुलर लेंथ बॉलिंग से कुलदीप यादव क्‍यों बन रहे खतरा? पाकिस्‍तान के दिग्‍गज प्‍लेयर्स ने बताया कारण

आईसीसी की वनडे ऑलराउंडर्स रैंकिंग में बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन 343 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं. अफगानिस्‍तान के मो. नबी दूसरे और जिम्‍बाब्‍वे के सिकंदर रजा तीसरे स्‍थान पर हैं. भारत के हार्दिक पंड्या 225 अंकों के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में सातवें क्रम पर हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सचिन नहीं लगा सके शतक तो खुश हुए सहवाग, बोले- अच्छा हुआ..

वनडे बैटिंग रैंकिंग: 1.बाबर आजम (पाकिस्‍तान), 2.शुभमन गिल (भारत), 3.रासी वार डेर दुसान (साउथ अफ्रीका), 4. हैरी टेक्‍टर (आयरलैंड), डेविड वॉर्नर (ऑस्‍ट्रेलिया), 6. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका), 7. विराट कोहली (भारत), 8. डेविड मलान (इंग्‍लैंड), 9 . इमाम उल हक (पाकिस्‍तान) और 10. हेनरिक क्‍लासेन (साउथ अफ्रीका).(टेक्‍टर और वार्नर के एक समान 729 अंक हैं और वे संयुक्‍त रूप से चौथे स्‍थान पर हैं)

‘मैं उनके जैसा शांत नहीं ‘: धोनी से तुलना पर भारतीय टीम के प्‍लेयर की 2 टूक

वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 1.जोश हेजलवुड (ऑस्‍ट्रेलिया), 2.मोहम्‍मद सिराज (भारत) ,3.ट्रेंट बोल्‍ट (न्‍यूजीलैंड), 4.मुजीब-उर-रहमान (अफगानिस्‍तान), 5 .मैट हेनरी (न्‍यूजीलैंड), 6.राशिद खान (अफगानिस्‍तान), 7.मिचेल स्‍टॉर्क (ऑस्‍ट्रेलिया), 8.कुलदीप यादव (भारत), 9.मो.नबी (अफगानिस्‍तान) और 10. एडम जंपा (ऑस्‍ट्रेलिया).

Tags: Babar Azam, Kuldeep Yadav, Mohammed siraj, Shubman gill, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here