[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup) का 9वां मैच भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल लगातार दूसरे मैच में भी दिखाई नहीं देंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच का भी हिस्सा नहीं थे. ऑफ स्पिनर आर अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में मौका मिला है. अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भी भिड़ंत देखने को मिलेगी. आईपीएल 2023 के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखी गई थी.
टीम इंडिया ने इस मैदान पर 21 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 13 में जीत मिली है और 7 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच रद्द रहा है. फ्लैट ट्रैक को देखते हुए रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. वही रविचंद्रन अश्विन को बाहर होना पड़ा. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 10 ओवर में कुल 34 रन दिए थे. एक विकेट भी लिया था. भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा. वहीं अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में पहली जीत की तलाश में है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी, शार्दुल ठाकुर की एंट्री
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत की प्लेइंग-XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
अफगानिस्तान की प्लेइंग-XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.
.
Tags: India vs Afghanistan, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 11, 2023, 13:43 IST
[ad_2]
Source link