Home World Isreal-Hamas: गाजा में छाया अंधेरा, एकमात्र पावर प्लांट का ईंधन खत्म हुआ; बिजली-पानी की सप्लाई ठप

Isreal-Hamas: गाजा में छाया अंधेरा, एकमात्र पावर प्लांट का ईंधन खत्म हुआ; बिजली-पानी की सप्लाई ठप

0
Isreal-Hamas: गाजा में छाया अंधेरा, एकमात्र पावर प्लांट का ईंधन खत्म हुआ; बिजली-पानी की सप्लाई ठप

[ad_1]

Israel Palestine Conflict: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है. इसी बीच गाजा के एकमात्र बिजली स्टेशन में ईंधन खत्म हो जाने के बाद बिजली गुल हो गई है. रिपोर्ट्स के मुतबिक हमास के हमले के बाद से, इजरायल ने गाजा की घेराबंदी कर दी है. बिजली, ईंधन, भोजन, सामान और पानी की आपूर्ति में कटौती कर दी है. इसका मतलब है कि गाजा में लोग बिजली के लिए जेनरेटर पर निर्भर रहेंगे, अगर उनके पास जेनरेटर चलाने के लिए ईंधन हो तो. इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल ने गाजा पट्टी को बिजली, ईंधन और पानी की आपूर्ति में कटौती करने की घोषणा की थी.

दरअसल, इजरायली सेना का कहना है कि गाजा के पास लाखों सैनिक हमें दिए गए मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. उधर हमास के हमलों में इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,200 तक पहुंच गई है. जबकि, गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. देश के दूसरे छोर पर इजरायल ने हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में लेबनानी क्षेत्र पर हमला किया है. साथ ही शनिवार को हमास के हमलों के बाद से ब्रिटेन के 17 नागरिकों के मारे जाने या लापता होने की आशंका है.

इस बीच, मिस्र के शीर्ष राजनयिक समेह शौकरी ने बुधवार को फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख के साथ गाजा में नागरिकों की मदद करने के तरीके के बारे में बातचीत की. समेह शौकरी ने गाजा पट्टी में खतरनाक मानवीय स्थिति के बारे में चेतावनी दी और कहा कि मिस्र मानवीय सहायता सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का पूरा समर्थन करता है. इजरायल ने गाजा पट्टी के साथ अपने क्रॉसिंग को बंद कर दिया है, जिसका अर्थ है मिस्र द्वारा नियंत्रित राफा क्रॉसिंग, जो नागरिकों के लिए अंदर और बाहर जाने का एकमात्र संभावित मार्ग है.

बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल ने आतंकी संगठन का सूपड़ा साफ करने की कसम खाई है. बीते शनिवार को शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक हजारों की संख्या में लोग जान गंवा चुके हैं. हमास ने की इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया है. वहीं, कुछ इजरायली ऐसे भी हैं जो हमास के लड़ाकों से डटकर सामना कर रहे हैं. इनपुट-एजेंसी

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here