Home Breaking News Paris: इटली के बाद फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह, पेरिस के पास जेट इंजन विनिर्माण इकाई का किया दौरा

Paris: इटली के बाद फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह, पेरिस के पास जेट इंजन विनिर्माण इकाई का किया दौरा

0
Paris: इटली के बाद फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह, पेरिस के पास जेट इंजन विनिर्माण इकाई का किया दौरा

[ad_1]

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 11, 2023

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजनाथ सिंह ने पेरिस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास सेंटर का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास को देखा। बयान में कहा गया है कि सफरान के वैश्विक सीईओ ओलिवियर एंड्रीज ने रक्षा मंत्री का इकाई में स्वागत किया और अपनी टीम के साथ उन्हें विस्तृत जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि सफरान ने संयुक्त परियोजनाओं पर भारतीय कंपनियों के साथ काम करने और भारत के रक्षा विनिर्माण विकास का हिस्सा बनने में रुचि व्यक्त की।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सिंह ने शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की और भारत के साथ सहयोग की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर, नेवल ग्रुप के सीईओ पियरे एरिक पॉमलेट, एयरबस के सीआई गिलाउम फाउरी और सफरान के एंड्रीज मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने अन्य देशों को निर्यात की संभावनाएं सहित भारत में रक्षा उत्पादन के फायदों पर प्रकाश डाला।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here