[ad_1]
हाइलाइट्स
हार्दिक पंड्या बुधवार को 30 साल के हो गए
पंड्या ने सर्बियाई मॉडल से शादी की है
पंड्या और नताशा 2020 में पैरेंट्स बने थे
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आज यानी 11 अक्टूबर को 30 साल के हो गए. पंड्या ने अपना बर्थडे केके अफगानिस्तान (IND vs afg) के खिलाफ वर्ल्ड कप (ODI World Cup) मुकाबले से पहले ग्राउंड में काटा. पंड्या के साथ टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और वर्तमान में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे जतिन स्प्रू (Jatin Spru) भी मौजूद थे. हार्दिक इस मौके पर बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में यह पहला मौका है जब वह अपने बर्थडे के दिन कोई मैच खेल रहे हैं.
हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 में गुजरात के चोरयासी में हुआ था. भारतीय टीम इस समय दिल्ली में है जहां वह अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का अपना दूसरा मैच खेल रही है. इस मुकाबले से पूर्व विश्व कप के मैचों को ब्रॉडकास्ट कर रहे स्टार स्पोर्ट्स चैनल ने पंड्या के लिए एक केक मंगवाया था जिसे मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में पंड्या ने काटा. इस चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर भी पंड्या के साथ मौजूद था. पंड्या ने बताया कि उनके बेटे अगस्त्य ने उनके लिए एक नोट बनाया था जिसपर हार्ट बना हुआ था. पंड्या ने कहा कि यह वाकई उनके लिए बेहद खास तोहफा था. जिसे वह फ्रेम करवाकर रखेंगे.
IND vs PAK World Cup: महामुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंची पाकिस्तानी टीम, शनिवार को है भारत से जंग
.@GautamGambhir & Star Sports family celebrates birthday of the star all-rounder @hardikpandya7
Watch him talk about the best birthday wish he got
Tune-in to #INDvAFG in #WorldCupOnStar
LIVE NOW on Star Sports Network#CWC23 #GreatestGlory #Cricket pic.twitter.com/5BSUPTmgEC— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2023
फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में काटा केक
हार्दिक पंड्या अपने 30वें बर्थडे को कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि जहां पर उन्होंने केक काटा, उस दिल्ली के फिरोजशाह ग्राउंड पर लगभग 40 हजार लोग मैच देखने को आए हुए थे. पंड्या ने कहा, ‘ मुझे रात और सुबह को बहुत सारी शुभकामनाएं मिलीं.’ इस दौरान पंड्या ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने अच्छी गेंदबाजी की और कंगारुओं को दबाव में रखा.
हार्दिक पंड्या 2020 में बने थे पिता
दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का टीम इंडिया का सफर आसान नहीं रहा है. उनका जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था. उनके पिता हिमांशु पंड्या एक छोटी कार फाइनेंस का बिजनेस चलाते थे. हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. हार्दिक ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टैनकोविक से शादी की है. पंड्या 2020 में पिता बने थे. उनके बेटे का नाम अगस्त्य है. वह अगस्त्य के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं.
.
Tags: Hardik Pandya, IND vs AFG, ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : October 11, 2023, 17:41 IST
[ad_2]
Source link