Home Sports World Cup: भारत के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं भूल पाएंगे 11 अक्टूबर की तारीख!

World Cup: भारत के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं भूल पाएंगे 11 अक्टूबर की तारीख!

0
World Cup: भारत के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं भूल पाएंगे 11 अक्टूबर की तारीख!

[ad_1]

Mohammad Siraj Shameful Record, IND vs AFG : भारतीय टीम ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के मुकाबले में अफगानिस्तान को 272 रन पर रोक लिया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इस वजह से ये पेसर कभी 11 अक्टूबर 2023 को याद नहीं करना चाहेगा.

बुमराह का कमाल

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (80) और अजमतुल्लाह (62) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप की. शाहिदी ने 88 गेंदों पर 8 चौके और 21 छक्का लगाया. वहीं, अजमतुल्लाह ने 69 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत के लिए धुरंधर पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 39 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.

खाली हाथ रहे जडेजा और सिराज

मैच में स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 8 ओवर फेंके और 38 रन लुटाए. जडेजा और और पेसर मोहम्मद सिराज को कोई विकेट नहीं मिला. इसी बीच सिराज का नाम एक ऐसी लिस्ट में शामिल हो गया कि वह 11 अक्टूबर की तारीख को याद नहीं करना चाहेंगे. सिराज ने इस मैच में 9 ओवर फेंके और 76 रन लुटाए. ये वनडे में सिराज का संयुक्त रूप से सबसे महंगा स्पैल भी है. उन्होंने 2019 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 10 ओवरों में 76 रन ही लुटाए थे.

इस लिस्ट में भी शामिल

इसी के साथ मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. लिस्ट में टॉप पर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बर्मिंघम में (2019 में इंग्लैंड के खिलाफ) 88 रन लुटाए थे. दूसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में 87 रन लुटाए) और तीसरे पर करसन घावरी हैं. घावरी ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 1975 के वर्ल्ड कप में 83 रन लुटाए थे. 

इतना ज्यादा इकॉनमी रेट

इकॉनमी के मामले में भी सिराज का नाम अब एक लिस्ट में जुड़ गया है. वर्ल्ड कप के मैच में सबसे ज्यादा इकॉनमी रेट वाले भारतीय गेंदबाजों में चहल (2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 8.8) ही टॉप पर हैं. नंबर-2 पर श्रीनाथ (2003 में जोहानिसबर्ग में AUS के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल) और तीसरे पर अब मोहम्मद सिराज का नाम आ गया है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here