[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में जीत की लय बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में पीटा. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हराया था जबकि अफगानिस्तान की टीम को 8 विकेट से रौंदा. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेली और टीम के जीत की नींव रखी. भारत की इस जीत से पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है.
भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने बुधवार 11 अक्टूबर को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान हशमतुल्लाह ने 80 रन की पारी खेली जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली. इन दोनों पारियों की वजह से टीम ने 8 विकेट पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया. जसप्रीत बुमराह ने 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान को झटका
भारत ने कप्तान रोहित शर्मा की 84 गेंद पर 16 चौके और 5 छक्के की मदद से खेली 131 रन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने 35 ओवर में ही महज 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया को मिली इस बड़ी जीत के बाद अंक तालिका में पाकिस्तान दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गया. बेहतर नेट रन रेट की बदलौत भारत ने दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया. नंबर एक पर न्यूजीलैंड की टीम काबिज है.
अंक तालिका की स्थिति
न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान की टीम ने अब तक दो मैच खेलकर दोनों में ही जीत हासिल किया है. तीनों ही टीम के पास 4 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड पहले, भारत दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका 1 जीत के साथ चौथे जबकि 1 जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है.
.
Tags: India Vs Pakistan, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 11, 2023, 21:58 IST
[ad_2]
Source link