Home Breaking News अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

0
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

[ad_1]

हर क्षेत्र में लड़कियां खूब नाम कमा रही हैं। लेकिन कुछ लोगों की अब भी ऐसी मानसिकता है जो लड़कियों और लड़कों में भेदभाव रखते हैं। एक नए धारावाहिक ‘डोरी’ में इसी सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव पर प्रकाश डाला गया है। पितृसत्तात्मक समाज में आज भी लड़कियां अपने  माता-पिता की पहली पसंद नहीं हैं। यह लैंगिक असमानता लोगों के मन में घर कर गई है। इस शो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जाएगी  कि लड़के और लड़कियों के बीच जो भेदभाव है उसके प्रति लोगों का नजरिया बदलना होगा।



धारावाहिक ‘डोरी’ की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधरित है और छह साल की एक लड़की के नजरिये से है। डोरी  बनारस के बुनकर मोहल्ले में अपने पालक पिता गंगा प्रसाद के साथ रहती है। शो के प्रोमो में तीन मुख्य किरदारों डोरी, गंगा प्रसाद और कैलाशी देवी ठाकुर का परिचय बताया गया है।


धारावाहिक में गंगा प्रसाद की भूमिका निभा रहे अमर उपाध्याय कहते हैं, ‘गंगा प्रसाद दिव्यांग होने के बावजूद अपनी बेटी को सर्वश्रेष्ठ जीवन देने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस शो के माध्यम से समाज में लैंगिक असमानता को लेकर जो भेदभाव किया जाता है, उस पर प्रकाश डाला गया है। इस तरह की भूमिका पहली बार निभाकर खुद को बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इस शो में बाप बेटी के बीच भावनात्मक रिश्ते को बहुत ही गहराई से पेश किया गया है।’

Ratna Pathak: रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना


वहीं धारावाहिक ‘डोरी’ में कैलाशी देवी ठाकुर की भूमिका निभा रही सुधा चंद्रन कहती हैं, ‘डोरी में  एक पारंपरिक बनारसी महिला कैलाशी देवी ठाकुर का किरदार निभाना अपने आप में एक चुनौती है ही साथ ही इस भूमिका को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। पितृसत्तात्मक पर जोर देती है। दर्शकों ने मेरे निभाए गए किरदार को खूब पसंद किया है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक कैलाशी देवी ठाकुर की भूमिका में भी उतना ही प्यार देंगे।’

Azmeri Haque Badhon: अनुराग कश्यप की वजह से मुझे मिली फिल्म ‘खुफिया’, तब्बू से मुझे वाकई प्यार हो गया है…


शो में बाल कलाकार डोरी की भूमिका माही भानुशाली निभा रही हैं। शो का प्रसारण अगले महीने नवम्बर से होगा लेकिन इसके समय और तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here