Home World इस वजह से मोसाद को नहीं लगी भनक, हमास आतंकियों की तैयारी का VIDEO आया सामने

इस वजह से मोसाद को नहीं लगी भनक, हमास आतंकियों की तैयारी का VIDEO आया सामने

0
इस वजह से मोसाद को नहीं लगी भनक, हमास आतंकियों की तैयारी का VIDEO आया सामने

[ad_1]

Hamas Terrorsit Video: इजरायल के खिलाफ जब फिलिस्तीनी आतंकी संगठन ने फिल्मी अंदाज में हमला किया तो दुनिया भी अवाक रह गई. दरअसल इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के बारे में कहा जाता है कि अगर पत्ता भी हिला तो उसे भनक मिल जाती है लेकिन पैराग्लाइडिंग के जरिए इजरायल की सीमा में दाखिल हो जाना फिर 20 मिनट के भीतर पांच हजार से अधिक रॉकेट दाग डाले और तबाही मचा दी. हमास के इस हमले का इजरायल अपने ढंग से जवाब दे रहा है लेकिन हमास के हमलावरों की तैयारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसलिए कामयाब हो गए हमास आतंकी

हमास ने वीडियो भी साझा किया है जिसे देखने के बाद पता चलता है कि हमले से पहले किस स्तर पर तैयारी की गई थी. इजरायल पर हमले में कोई कोरकसर ना रह जाए उस पर विशेष ध्यान दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे हमास के लड़ाकों ने इजरायल में तबाही के लिए बैरियर्स यानी बाड़बंदी को तोड़ने की ट्रेनिंग ले रहे हैं, हमास के कस्सामी कोर के इंजीनियर फेंसिग की तार को काटने उसमें विस्फोटक बांधते उन्हें उड़ाते हुए और खुद को छिपाते नजर आ रहे हैं.

इजरायल के खिलाफ थी पुख्ता तैयारी

गाजा पट्टी और इजरायल को अलग करने वाली बाड़बंदी को बर्बाद करते हुए इजरायल की सीमा में दाखिल हो गए थे और विध्वंस मचाना शुरु कर दिया था, वीडियो में आतंकी काम्बैट गियर में अपनी पीठ पर मेटल के रैंप को ले जाने के साथ ही गिरी हुई फेंसिंग पर मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि ज्यादातर आतंकियों ने बाइक का इस्तेमाल किया था.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here