Home Sports नवीन उल हक और विराट की कैसे हुई दोस्ती? कोहली ने अफगान पेसर को गले लगाने के दौरान क्या कहा? हुआ खुलासा

नवीन उल हक और विराट की कैसे हुई दोस्ती? कोहली ने अफगान पेसर को गले लगाने के दौरान क्या कहा? हुआ खुलासा

0
नवीन उल हक और विराट की कैसे हुई दोस्ती? कोहली ने अफगान पेसर को गले लगाने के दौरान क्या कहा? हुआ खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली और नवीन उल हक के रिश्ते सुधर गए
पुराने गिले-शिकवे भूल दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया

नई दिल्ली. भारत ने अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच में 8 विकेट से हराया. मैच में इन दोनों टीमों के अलावा दो खिलाड़ियों के बीच भी टक्कर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. उलटे दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गले लग पुराने गिले शिकवे दूर कर लिए. हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक की. आईपीएल 2023 के एक मैच में दोनों के बीच मैदान पर विवाद हो गया था. मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाने के दौरान नवीन ने कोहली का हाथ तक झटक दिया था. ऐसे में भारत-अफगानिस्तान मैच में दोनों के बीच खींचतान की आशंका लग रही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. विराट जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने नवीन को गले लगा लिया.

नवीन उल हक ने मैच के बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, “मेरे और कोहली के बीच जो हुआ था वह मैदान के अंदर की बात थी. मैदान के बाहर हमारे बीच कोई मनमुटाव या विवाद जैसी बात नहीं थी. लोगों और मीडिया ने इसे बड़ा बना दिया था. उन्हें अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे मामलों की जरूरत होती है. अब हम उससे आगे बढ़ चुके हैं. हमने एकदूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया.”

World Cup 2023: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने पाकिस्तान को दिया टेंशन, 2 परेशानी हुई दूर, क्या करेगी बाबर सेना?

कोहली ने मुझसे बीती बातें भूलने को कहा था: नवीन
अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि विराट कोहली ने उनसे बीती बातों को भूलने को कहा. नवीन ने कहा, “कोहली ने मुझे कहा कि हमें उन बातों को भूल जाना चाहिए. मैंने भी उन्हें जवाब दिया, मेरी तरफ से सारी बातें खत्म हो गई हैं. दर्शक मैदान पर अपने घरेलू क्रिकेटर के नाम का शोर मचाते हैं. कोहली का दिल्ली होम ग्राउंड था. वो अच्छे इंसान और खिलाड़ी हैं.”

‘बहुत खुश नहीं हूं…’ बुमराह ने वर्ल्ड कप का बेस्ट प्रदर्शन किया, फिर क्यों खुशी नहीं हुई? पेसर ने वजह गिनाई

भारत के खिलाफ मैच में नवीन जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तो दर्शक कोहली-कोहली का नारा लगाने लगे थे. ये नजारा तब भी दिखा था, जब नवीन गेंदबाजी कर रहे थे. कोहली ने बाद में दर्शकों को चुप रहने को कहा था. कोहली और नवीन के गले लगने के बाद दर्शकों ने अफगानिस्तान के गेंदबाज के खिलाफ हूटिंग करना भी बंद कर दिया था.

Tags: India vs Afghanistan, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here