Home Breaking News रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

0
रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

[ad_1]

दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ शानदार जवाबदेही के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धक धक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है, और इसके लिए रत्ना जगह-जगह जाकर लोगों से इसे देखने का आग्रह कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक शाह ने दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के बारे में बात की। साथ ही कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वह लाइमलाइट में आ गई हैं। 



रत्ना पाठक शाह अक्सर साथी वरिष्ठ महिला कलाकारों की वकालत करती हैं, जिन्हें भावपूर्ण भूमिकाएं नहीं मिलतीं। फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में रत्ना ने अब सभी का ध्यान वहीदा रहमान की ओर कर दिया है। उन्होंने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की ओर इशारा करते हुए साझा किया कि कैसे वहीदा रहमान को पुरस्कार देकर संतुष्ट कर दिया गया, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें उनकी क्षमता के हिसाब से रोल नहीं मिल रहे हैं।


रत्ना पाठक शाह दुनिया भर में होने वाली किसी भी चीज के बारे में अपनी राय व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती है। चाहे बात युवा अभिनेताओं की हो या साथी वरिष्ठ महिला सितारों की, रत्ना ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसी कड़ी में रत्ना ने वहीदा रहमान को लेकर साझा किया, ‘जब मैं मेरिल स्ट्रीप (74) और हेलेन मिरेन (78) को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। हालांकि, मुझे खेद है कि हमारे देश में वहीदा रहमान को वह हिस्सा प्राप्त नहीं है, जिसकी वह हकदार हैं।’

Bigg Boss 17: ‘कहानी घर घर की’ यह हसीना लेंगी बिग बॉस में एंट्री, मचेगा तहलका


वहीदा रहमान को लेकर रत्ना पाठक ने आगे कहा, ‘वह कितनी शानदार महिला हैं, और वह कितनी शानदार अभिनेत्री हैं। वे बस इतना करना चाहते हैं कि उन्हें एक छोटा सा पुरस्कार दें और उन्हें एक कोने में बिठा दे। वास्तव में? मसीह की खातिर उन्हें पुरस्कार के बजाए एक अच्छी भूमिका दें।’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वरिष्ठ अभिनेत्रियों की कमी ने उन्हें यह विश्वास दिला दिया है कि अभिनेत्रियों के लिए अभिनय की एक निश्चित अवधि होती है। 

Dhak Dhak: तापसी पन्नू की फिल्म ‘धक धक’ का यूपी से बना ये कनेक्शन, संवादों में घुली इस खास इलाके की मिस्री


रत्ना पाठक शाह, जिन्होंने न केवल बॉलीवुड बल्कि विश्व प्रसिद्ध सिटकॉम ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से टीवी में भी अपनी पहचान बनाई, चार दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा और संजना सांघी के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘धक धक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। तरुण डुडेजा के जरिए निर्देशित और तापसी पन्नू द्वारा निर्मित यह फिल्म 13 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Azmeri Haque Badhon: अनुराग कश्यप की वजह से मुझे मिली फिल्म ‘खुफिया’, तब्बू से मुझे वाकई प्यार हो गया है…


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here