Home Sports साउथ अफ्रीका की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव! ऑस्ट्रेलिया पहुंचा नीदरलैंड्स के भी नीचे, जानिए भारत की स्थिति

साउथ अफ्रीका की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव! ऑस्ट्रेलिया पहुंचा नीदरलैंड्स के भी नीचे, जानिए भारत की स्थिति

0
साउथ अफ्रीका की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव! ऑस्ट्रेलिया पहुंचा नीदरलैंड्स के भी नीचे, जानिए भारत की स्थिति

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है. भारत ने एक दिन में पाकिस्तान की अंक तालिका के दूसरे स्थान से नीचे धकेल दिया तो अब साउथ अफ्रीका ने टॉप पर जगह बना ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम का बुरा हाल है और गुरुवार की हार के बाद वह नीदरलैंड्स से भी नीचे पहुंच गई है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने गजब का खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के 134 रन से पीट दिया. वर्ल्ड कप इतिहास में यह कंगारू टीम की सबसे बड़ी हार है. इतना ही नहीं टू्र्नामेंट के इतिहास में पहली बार टीम को लगातार चार मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी. 2019 विश्व कप में आखिरी दो मुकाबले हारने वाली टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में शुरुआती दो हार झेली है.

साउथ अफ्रीका की जीत से बदली अंक तालिका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 311 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर कंगारू टीम के महज 177 रन पर ढेर कर दिया. इस मैच के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में न्यूजीलैंड से भी उपर पहले स्थान पर पहुंच गई जबकि ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स से भी नीचे 9वें नंबर पर पहुंच गई.

इस वक्त अंक तालिका की स्थिति देखें तो साउथ अफ्रीका पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. नेट रन रेट के आधार पर टीमों के पहले से चौथे नंबर पर रखा गया है. पाकिस्तान की टीम चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है. पहली चार टीमों ने दो-दो जीत दर्ज किए हैं जबकि पांचवें नंबर पर काबिज इंग्लैंड के खाते में 1 जीत है. छठे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने एक मैच जीता है. नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम को खाता खुलना बाकी है.

Tags: World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here