Home World सिर्फ मोसाद ही इजरायल की नहीं है पहचान, अनसुनी जानकारियों से हो जाएंगे हैरान

सिर्फ मोसाद ही इजरायल की नहीं है पहचान, अनसुनी जानकारियों से हो जाएंगे हैरान

0
सिर्फ मोसाद ही इजरायल की नहीं है पहचान, अनसुनी जानकारियों से हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

Israel Unknown Facts: इजरायल का जिक्र होते ही मोसाद जेहन में आने लगता है. इस समय यह देश आतंकी संगठन हमास के आतंकी हमले की वजह से चर्चा में है लेकिन इस देश के बारे में बहुत सी बातें ऐसी हैं जिन्हें आप सुनकर चौंक जाएंगे. कोई मुल्क कितनी कठिव हालात में अपने पहचान को कायम रख सकता है इजरायल उसका जीता जागता उदाहरण है. यहां पर हम इस मुल्क के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. क्या कोई ऐसा मुल्क है जहां साइकिल चलाने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है. इजरायल की एक और बात मशहूर है. मसलन अगर कोई बच्चा दूसरे देश में भी पैदा हो तो उसे इजरायली नागरिकता(israel citizenship) मिल जाती है.

मणिपुर से छोटा है इजरायल

इजरायल यहुदी देश है और इसका क्षेत्रफल भारत के मणिपुर से भी कम है. अगर संख्या में तीन इजरायल एक साथ आ जाएं तो क्षेत्रफल में राजस्थान से कम पड़ जाएगा.

fallback
दूसरे देश में जन्मे बच्चों को नागरिकता
अगर कोई इजरायली नागरिक किसी दूसरे में रहता है और वो किसी बच्चे का पिता बनता है तो वो बच्चा खुद ब खुद इजरायल की नागरिकता हासिल कर लेता है. वो जब चाहे इजरायल आकर रह सकता है.

इजरायली सेना में महिलाएं

सैन्य मामलों में इजरायल की सानी नहीं. अगर कोई दुश्मन देश मिसाइल से इसे निशाना बनाए तो उसे रोकने में दक्षता हासिल है जिसे आयरन डोम नाम दिया गया है. यही नहीं यहां पर हर एक नागरिक को सैन्य ट्रेनिंग लेना आवश्यक है इसके साथ ही महिलाओं को भी सेना में शामिल होने का मौका मिलता है. ये महिलाएं बॉर्डर के साथ साथ देश के दूसरे हिस्सों में अपनी सेवा देती हैं.
fallback
राष्ट्रभाषा हिब्रू

दूसरे देशों की तरह इजरायल की अपनी राष्ट्रभाषा है जोकि हिब्रू है. वैसे तो यह भाषा मध्य युग में विलुप्त हो चुकी थी लेकिन इजरायल की स्थापना के बाद इस भाषा को पुनर्जीवन मिला और यहुदी लोगों ने इसे और विकसित किया. अब हिब्रू बोलने वालों की अच्छी खासी तादाद है. इसे राष्ट्रभाषा का मान्यता दिया गया है.

ताकतवर एयरफोर्स
अगर बात इजरायली वायुसेना की करें तो यह दुनिया की छठवीं सबसे ताकतवर एयरफोर्स है. 1967 की लड़ाई में इजरायली वायुसेना ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था. खास बात यह है कि अगर कोई दुश्मन देश चुनौती देने की कोशिश करता है यहां की वायुसेना सेकेंडों में जवाब देने में सक्षम है.

fallback
हीरे की कटिंग में आगे
इजरायल अपनी इन खासियतों के साथ साथ हीरे की कटिंग में खास जगह रखता है. दूसरे देशों की तुलना में यहां डायमंड कटिंग का काम बड़े पैमाने पर होता है. इसके साथ ही पॉलिशिंग का काम भी होता है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here