[ad_1]
AUS vs SA, World Cup : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में स्टार ओपनर क्विंटन डि कॉक के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत खराब है.
65 रन तक आधी टीम लौटी पवेलियन
312 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उसे पहला ही झटका मिचेल मार्श (7) के रूप में मार्को यानसेन ने दिया. यानसेन ने पारी के छठे ओवर में मार्श को तेंबा बावुमा के हाथों कैच कराया. इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम महज 65 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई. डेविड वॉर्नर ने 13, स्टीव स्मिथ ने 19, विकेटकीपर जोश इंगलिस ने 5 और ग्लेन मैक्सवेल 3 ही रन का योगदान दे सके.
डि कॉक का शतक
इससे पहले साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डि कॉक (Quinton De Kock) ने शतक जड़ा. ओपनिंग को उतरे डि कॉक ने 90 गेंदों में शतक जमाया. उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. डि कॉक 106 गेंदों पर 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए. उनके अलावा ऐडन मार्कराम 56 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड, कप्तान पैट कमिंस और एडम जम्पा को 1-1 विकेट मिला.
[ad_2]
Source link