Home Sports Controversy: वर्ल्ड कप में थर्ड अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लौटना पड़ा पवेलियन

Controversy: वर्ल्ड कप में थर्ड अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लौटना पड़ा पवेलियन

0
Controversy: वर्ल्ड कप में थर्ड अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लौटना पड़ा पवेलियन

[ad_1]

Controversy in World Cup Match : लखनऊ में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच (Australia vs South Africa) गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के मैच में विवाद हो गया. ये विवाद अंपायर के फैसले को लेकर हुआ. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 311 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट महज 70 रन तक गिर गए.

थर्ड अंपायर ने दिया आउट

ये वाकया ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में हुआ. पेसर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ये ओवर कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) आउट हुए. बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी को स्टॉयनिस लेग साइड की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक ने इसे शानदार अंदाज में लपका. ऐसा लगा कि स्टॉयनिस के ग्लव्स या किसी उंगली को छूती हुई गेंद निकली. हालांकि दूसरे एंगल पर उनका निचला हाथ ऊपरी हाथ से स्पष्ट रूप से दूर दिख रहा था. टीवी अंपायर ने इसे आउट करार दिया और यही विवाद का कारण बना.

निराशा में लौटे स्टॉयनिस

मार्कस स्टॉयनिस निराशा में पवेलियन लौटे. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिर गया. तब टीम का स्कोर 70 रन था. बाद में क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा- ये जाहिर तौर पर बहस का विषय है. स्टॉयनिस ने 4 गेदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाए.

65 रन तक आधी टीम लौटी पवेलियन

साउथ अफ्रीका से मिले 312 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही. उसे मिचेल मार्श (7) के रूप में मार्को यानसेन ने पहला झटका दिया. मार्को यानसेन ने पारी के छठे ओवर में मार्श को तेंबा बावुमा के हाथों कैच कराया. इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम महज 65 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई. डेविड वॉर्नर ने 13, स्टीव स्मिथ ने 19, विकेटकीपर जोश इंगलिस ने 5 और ग्लेन मैक्सवेल 3 ही रन का योगदान दे सके.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here