Home Breaking News India Export-Import: सितंबर महीने में देश के आयात और निर्यात में आई कमी, व्यापार घाटा 19.37 अरब डॉलर हुआ

India Export-Import: सितंबर महीने में देश के आयात और निर्यात में आई कमी, व्यापार घाटा 19.37 अरब डॉलर हुआ

0
India Export-Import: सितंबर महीने में देश के आयात और निर्यात में आई कमी, व्यापार घाटा 19.37 अरब डॉलर हुआ

[ad_1]

India's exports decline 2.6 pc to USD 34.47 billion in September Business News Updates

आयात-निर्यात
– फोटो : pixabay

विस्तार


देश का निर्यात इस साल सितंबर में 2.6  प्रतिशत घटकर 34.47 अरब डॉलर रह गया, पिछले साल इसी महीने में यह 35.39 अरब डॉलर था। शुक्रवार को सरकार की ओर से इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए। इस दौरान आयात भी 15 प्रतिशत घटकर  53.84 अरब डॉलर रह गया, जो सितंबर 2022 में  63.37 अरब डॉलर था।   सितंबर महीने में महीने में देश का व्यापार घाटा 19.37 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान देश का निर्यात 8.77 प्रतिशत घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा। छह महीने की अवधि के दौरान आयात 12.23 प्रतिशत घटकर 326.98 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, “भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत चल रही है और हम मतभेदों को दूर कर रहे हैं।”

देश में महिला श्रम बल की भागीदारी 4.2% बढ़कर 37 प्रतिशत हुई

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में महिला श्रम बल की भागीदारी दर 2023 में 4.2  प्रतिशत बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, महिला श्रम बल भागीदारी दर 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2018-19 में 24.5 प्रतिशत हो गई; 2019-20 में 30 प्रतिशत से 2020-21 में  32.5 प्रतिशत और  2021-22 में 32.8 प्रतिशत से 2022-23 में 37 प्रतिशत हो गया। 

मंत्रालय ने कहा, ”सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा नौ अक्टूबर, 2022 को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट  2022-23 से पता चलता है कि श्रम बल भागीदारी को मापने की सामान्य स्थिति की अवधारणा के अनुसार देश में महिला श्रम बल भागीदारी दर 2023 में 4.2 प्रतिशत अंक बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here