Home Breaking News Maharashtra: ‘अगर हम भ्रष्टाचारी है, तो हमारे साथ चर्चा क्यों?’ NCP सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर उठाए सवाल

Maharashtra: ‘अगर हम भ्रष्टाचारी है, तो हमारे साथ चर्चा क्यों?’ NCP सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर उठाए सवाल

0
Maharashtra: ‘अगर हम भ्रष्टाचारी है, तो हमारे साथ चर्चा क्यों?’ NCP सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर उठाए सवाल

[ad_1]

Maharashtra NCP MP Supriya Sule BJP corrupt party allegation

सुप्रिया सुले
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


महाराष्ट्र के शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा पार्टी की नेता सुप्रिया सुले नेभ्रष्टाचार मामले में भाजपा से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि राकांपा पार्टी के भ्रष्ट होने के बावजूद भाजपा पार्टी ने उनसे बातचीत की थी। उन्होंने भाजपा द्वारा पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को दोहरा चेहरा करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि एक तरफ आप हमें भ्रष्टाचार पार्टी कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ छगन भुजबल कहते हैं कि राकांपा और भाजपा के बीच बात चल रही थी। जब राकांपा भष्ट्राचारी है तो भाजपा हमसे क्यों बात की थी?’

उन्होंने पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा, ‘इससे साफ पता चलता है कि भाजपा हम पर गलत आरोप लगा रही है। एक तरफ वे हमें भ्रष्टाचारी बुलाते हैं और दूसरी तरफ वही हमसे चर्चा करने आते हैं। इससे भाजपा का दोहरा चेहरा स्पष्ट होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को अब यह स्पष्ट करना ही चाहिए।








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here