Home Breaking News P-20 Summit: ‘कभी नहीं देखा था ऐसा..’, सिडनी में पीएम मोदी के स्वागत पर बोले ऑस्ट्रेलियाई संसद के स्पीकर

P-20 Summit: ‘कभी नहीं देखा था ऐसा..’, सिडनी में पीएम मोदी के स्वागत पर बोले ऑस्ट्रेलियाई संसद के स्पीकर

0
P-20 Summit: ‘कभी नहीं देखा था ऐसा..’, सिडनी में पीएम मोदी के स्वागत पर बोले ऑस्ट्रेलियाई संसद के स्पीकर

[ad_1]

Speaker of the Australian House of Representatives says The reception pm modi received in Sydney was rockstar

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक ने पीएम मोदी की तारीफ की
– फोटो : एएनआई

विस्तार


जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्ष एवं पीठासीन अधिकारियों का भारत में आयोजित होने जा रहे 9वें पी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक दिल्ली में मौजूद हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भारत के डिजिटलीकरण की तारीफ की। कहा, ‘हम अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण, नागरिकों की सूचना तक पहुंच और शक्ति सुनिश्चित करने की सफलता के मामले में भारत से बहुत कुछ सीख सकते हैं।’

ऑस्ट्रेलियाई सरकार में 52 प्रतिशत महिलाएं

उन्होंने भारत में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर कहा कि यह बहुत ही सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा, ‘हम एक राष्ट्र के रूप में इस मामले को बहुत करीब से देख रहे हैं। इस समय हमारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार में 52 प्रतिशत महिलाएं हैं। हमारी संसद महिलाओं की भूमिका में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को संसद में प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।’

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने कहा, ‘निश्चित रूप से, इस बार की यात्रा के दौरान भारत में जिन संसद सदस्यों से मैंने मुलाकात की है और जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है, उनसे काफी प्रभावित हुआ हूं। वहीं, वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं का होना और भी ज्यादा प्रभावित करता है।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here