Home Sports SA vs AUS: खूंखार गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बरपाया कहर, 3 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, कौन हुआ शिकार?

SA vs AUS: खूंखार गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बरपाया कहर, 3 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, कौन हुआ शिकार?

0
SA vs AUS: खूंखार गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बरपाया कहर, 3 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, कौन हुआ शिकार?

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए. क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए कुल 109 रनों की शतकीय पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम मुकाबले में फॉर्म में नजर नहीं आई. कगिसो रबाडा ने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. रबाडा ने मैच में कुल 3 विकेट झटके.

कगिसो रबाडा ने मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कुल 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर भेजा. पहला विकेट उन्होंने स्टीव स्मिथ के रूप मे लिया. जो 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जोश इंग्लिश ने रबाडा को अपना विकेट दिया. इंग्लिश एक चौके की मदद से 4 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. मार्कस स्टोइनिस भी मैच में विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. स्टोइनिस मैच में 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. रबाडा का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में बढ़िया रहा है.

AUS vs SA: टेंशन में ऑस्ट्रेलियाई खेमा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 2 गेंदबाजों ने लुटाए 141 रन, कैसे जीतेंगे WC?


टीम इंडिया का मजाक बना रहे थे पूर्व कप्तान, हरभजन सिंह ने लगाई लताड़, कहा- मैच देखने आए हो या फिर…

रबाडा ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार परफॉर्म किया था. उन्होंने 7.5 ओवर डालते हुए कुल 2 विकेट झटके थे. रबाडा ने खतरनाक साबित हो रहे कुसल मेंडिस का विकेट लिया था. इसके अलावा उन्होंने युवा खिलाड़ी मथीसा पाथिराना का भी विकेट चटकाया था. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने अपने खाते में कुल 4 प्वाइंट्स दर्ज कर लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ अफ्रीकी टीम ने 102 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

Tags: Kagiso rabada, South africa, Steve Smith, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here