Home Sports World Cup इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को सबसे गहरा जख्म, सामने आया नया ‘दुश्मन’, 40 साल पहले भारत ने तोड़ा था गुरुर

World Cup इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को सबसे गहरा जख्म, सामने आया नया ‘दुश्मन’, 40 साल पहले भारत ने तोड़ा था गुरुर

0
World Cup इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को सबसे गहरा जख्म, सामने आया नया ‘दुश्मन’, 40 साल पहले भारत ने तोड़ा था गुरुर

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से रौंदा.
क्विंटन डि कॉक ने ठोका दूसरा लगातार शतक.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसका खौफ दुनिया के हर कोने में फैला हुआ है. लेकिन पिछले कुछ महीने इस टीम के लिए दर्द भरे साबित हुए हैं. वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम को लगातार दो वनडे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी. अब जब मेगा इवेंट का आगाज हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ लगातार दो बड़ी हार नहीं बल्कि सबसे गहरा जख्म भी मिल गया है. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक नया प्रतिद्वंदी मिला, जिसने ऑस्ट्रेलिया का 40 साल का गुरूर तोड़ दिया है.

आप समझ ही गए होंगे, हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका की जो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के परखच्चे उड़ाती नजर आ रही है. साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रोलिया को 5 मैच की वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी. उसके बाद अब वर्ल्ड कप में ऐसा जख्म दे दिया है जिससे उबरने के लिए कंगारू टीम को कई पापड़ बेलने पड़ेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. कई सालों से वर्ल्ड कप में कंगारू टीम का दबदबा कायम रहा है. इस टीम ने सिर्फ विरोधी टीमों को रौंदा ही नहीं बल्कि 5 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की है.

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से रौंदा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली नजर आई. चाहे बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी कंगारू टीम दबाव में नजर आई. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए डिकॉक के जोरदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 312 रन का टारगेट रख दिया था. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 200 रन भी नहीं बना सकी. 134 रन से हार का जख्म भरने के लिए कंगारू टीम को पापड़ बेलने पड़ेंगे. 40 साल पहले यानि 1983 वर्ल्ड कप में भारत ने कंगारू टीम को 118 रन से रौंदा था, उसके बाद से इस टीम ने अपना जलवा कायम रखा.

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में लगातार चौथी हार, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार शर्मनाक प्रदर्शन, किन चार टीमों ने पीटा

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की 4 सबसे बड़ी हार

134 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, लखनऊ, 2023*
118 रन बनाम भारत, चेम्सफोर्ड, 1983
101 रन बनाम वेस्टइंडीज़, लीड्स, 1983
89 रन बनाम PAK, नॉटिंघम, 1979

Tags: Australia Cricket Team, IND vs AUS, Pat cummins, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here