Home Sports मुझे कप्तानी की परवाह नहीं… एक मैच के कारण इसे गंवाऊंगा नहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर आजम की ललकार

मुझे कप्तानी की परवाह नहीं… एक मैच के कारण इसे गंवाऊंगा नहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर आजम की ललकार

0
मुझे कप्तानी की परवाह नहीं… एक मैच के कारण इसे गंवाऊंगा नहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर आजम की ललकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप में शनिवार को टकराएंगी
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम लगातार 2 मैच जीत चुकी है
टीम इंडिया जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान पर उतरेगी

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का कहना है कि उन्होंने कप्तानी करते समय कभी ये नहीं सोचा कि किसी एक मुकाबले की वजह से वह इस पद को गंवा देंगे. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच वनडे विश्व कप में शनिवार को आमना सामना होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा जहां लगभग 1 लाख 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. बाबर का कहना है कि इस मुकाबले में रिजल्ट पाकिस्तान के पक्ष में नहीं रहा तो, इसका ये मतलब नहीं कि वो कप्तानी से हाथ धो बैठेंगे.

हमेशा की तरह इस मुकाबले में भी भारत और पाकिस्तान के कप्तानों पर बड़ा दबाव होगा. दोनों देशों के फैंस अपनी टीम को हारता हुआ नहीं देखना चाहते हैं. भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले बाबर आजम से जब यह पूछा गया कि यदि इंडिया के खिलाफ मैच में नतीजा उनके पक्ष में नहीं आता है तो क्या उनकी कप्तानी पर इसका असर पड़ेगा? इस सवाल पर बाबर खुश नहीं दिखे.

IND vs PAK Live Streaming: भारत बनाम पाकिस्तान में टक्कर, हाईवोल्टेज मुकाबले को फ्री में लाइव देखने के लिए आजमाएं ये तरीका

Glenn Maxwell Spotted Vapping: लगातार दूसरी हार से बेफिक्र मैक्सवेल… मैच के बीच लगाए कश, वायरल हुआ Video

‘मैं जिसका हकदार हूं…’
बाबर ने कहा,‘मुझे कभी इस बात की चिंता नहीं रही कि इस एक मैच के कारण मैं अपनी कप्तानी गंवा दूंगा. खुदा ने मेरी किस्मत में जो कुछ लिखा होगा वह मुझे मिलेगा. मैं जिसका हकदार हूं वह मुझे मिलेगा. मुझे एक मैच के कारण कप्तानी नहीं मिली और मैं एक मैच के कारण उसे गंवाऊंगा भी नहीं.’आईसीसी की प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया. उनका मानना है कि आईसीसी प्रतियोगिताओं से इतर भारत के खिलाफ नहीं खेलना इसका एक कारण है.

बाबर बोले- मैंने अपनी गलतियों से विकेट गंवाए
बकौल बाबर,‘विश्व कप में मेरा रिकॉर्ड अभी वैसा नहीं है जैसा कि होना चाहिए, लेकिन उम्मीद है कि अगले मैच में आपको कुछ अंतर नजर आएगा. भारत के खिलाफ हम केवल विश्व कप में ही एक दूसरे का सामना करते हैं. ऐसे में हमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने का लंबे अंतराल में मौका मिलता है. मेरे खराब रिकॉर्ड का कारण गेंदबाज नहीं हैं. कई बार मैंने अपनी गलतियों से विकेट गंवाया.’

वनडे विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 7 मैचों में हराया है. पाकिस्तान को वनडे विश्व कप में अभी भी भारत के खिलाफ पहली जीत के इंतजार में है.

Tags: Babar Azam, IND vs PAK, India Vs Pakistan, ODI World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here