Home Sports Ind vs Pak: बुमराह और शाहीन अफरीदी में ज्‍यादा घातक कौन, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

Ind vs Pak: बुमराह और शाहीन अफरीदी में ज्‍यादा घातक कौन, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

0
Ind vs Pak: बुमराह और शाहीन अफरीदी में ज्‍यादा घातक कौन, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

बुमराह को इस समय दुनिया का सबसे घातक बॉलर बताया
कहा-नई बॉल के साथ मिडिल और डेथ ओवर्स मे भी वे असरदार हैं
कोई और ऐसा बॉलर बताएं जो खेल के हर फेज़ में असर डालता हो

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) शुरू हुए वैसे तो एक सप्‍ताह से अधिक हो चुका है लेकिन ‘असली मुकाबला’ शनिवार, 14 अक्‍टूबर को है जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान (India Vs Pakistan) का आमना-सामना होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर होने वाले इस मैच पर दोनों मुल्‍कों के साथ-साथ पूरी दुनिया की  नजर टिकी है. वैसे तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम इंडिया (Team India) कागज पर बाबर आजम (Babar Azam) की टीम के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही लेकिन दोनों मुल्‍कों के मुकाबलों में ऐसी कोई बात मायने नहीं रखती. करोड़ों फैंस की अपेक्षा के दबाव को झेलते हुए जो टीम मैच के दिन सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देती है, जीत उसी की होती है.

वर्ल्‍डकप के करीब डेढ़ माह पहले ही पाकिस्‍तान की तेज गेंदबाजी की मजबूती पर हर कहीं चर्चा थी लेकिन नसीम शाह के चोट के चलते बाहर होने के बाद स्थिति बदली है. शाहीन शाह, हारिस रऊफ और हसन अली की अगुवाई वाली पाकिस्‍तान की तेज गेंदबाजी अब तक बिखरी हुई सी दिखी है. स्पिनर भी अपेक्षा पर खरे नहीं उतर पा रहे.

जैनब अब्बास ने बताया- क्यों अचानक भारत छोड़ा? पुराने पोस्ट पर मांगी माफी

भारतीय टीम की बात करें तो गेदबाजी, बल्‍लेबाजी-दोनों ही मोर्चों पर उसका प्रदर्शन अच्‍छा रहा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम को दोनों मैचों में जल्‍द शुरुआती सफलता दिलाई है जबकि मिडिल ओवर्स में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपना काम बखूबी किया है. बैटिंग में कप्‍तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली अच्‍छे टच में हैं .

मैदान पर प्रतिद्वंद्वी, बाहर दोस्‍त, कमाल का है मियांदाद और मोरे का याराना

शनिवार का मैच वैसे तो दोनों टीमों का है लेकिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) पर सबकी नजर है. दोनों ही टॉप क्‍लास बॉलर हैं और इन पर जल्‍दी विकेट लेकर विपक्षी टीम की शुरुआत बिगाड़ने की जिम्‍मेदारी है. बुमराह और शाहीन शाह में ज्‍यादा घातक कौन, इसे लेकर चर्चा भी तेज है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस पर अपनी स्‍पष्‍ट राय दी है. स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में गंभीर ने बुमराह को दुनिया का सबसे घातक बॉलर बताया.

भारत और पाकिस्तान के मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम?

गौती ने कहा, बुमराह और शाहीन अफरीदी में काफी अंतर है. आप मुझे कोई ऐसा बॉलर बताएं जो खेल के हर फेज में असर डालता हो. बॉलर आमतौर पर नई बॉल से या डेथ ओवर्स में अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए हैं लेकिन बुमराह का मिडिल ओवर्स में भी ऐसा ही प्रभाव है जैसा की नई बॉल या डेथ ओवर्स में बॉलिंग करते हुए हैं.’उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से बुमराह ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के पहले मैच में मिचेल मार्श को और अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में इब्राहिम जादरान को आउट किया, उससे उनकी क्‍वालिटी का पता चलता है. वर्ल्‍ड क्रिकेट में इस समय कोई पूर्ण और सबसे घातक बॉलर है तो वह बुमराह हैं.

Tags: Gautam gambhir, India vs Pakistani, Jasprit Bumrah, Shaheen Shah Afridi, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here