[ad_1]
हाइलाइट्स
मियांदाद बोले-जो भी होता है, मैदान तक ही सीमित होता है
मैदान के बाहर हमारे बीच होता है प्यार और दोस्ती
जावेद के घर पर खाना खाने जा चुके मोरे, खूब हुई थी मौजमस्ती
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में शनिवार 14 अक्टूबर को होने वाले ‘हाईवोल्टेज’ मुकाबले में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) की टीमें आमने-सामने होंगी. दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच के इस मुकाबले में सिर्फ इन दोनों देशों के फैंस ही नहीं, पूरी दुनिया की नजर टिकी होती है. प्लेयर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस मुकाबले में देने को बेताब होते हैं. वे यह अच्छी तरह जानते हैं कि इस मैच में अच्छा प्रदर्शन उन्हें न केवल पहचान देगा बल्कि बड़े खिलाड़ी का दर्जा भी दिलाएगा. मैदान पर मुकाबले के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी पूरी जान लगाते हैं, इस दौरान स्लेजिंग, आक्रामक संकेत/भावभंगिमा (Aggressive gesture) का भी आदान-प्रदान होता है. मैदान पर वे एक-दूसरे को कोई रियायत नहीं देते.
दूसरे शब्दों में कहें तो ‘दुश्मन’ नजर आते हैं. लेकिन मैदान के बाहर आते ही माहौल दोस्ताना हो जाता है. खिलाड़ी आपसी हंसी-मजाक करने लगते हैं, साथ में खाना खाते हैं और एक-दूसरे को खेल से जुड़े टिप्स भी देते हैं.
पाक के खिलाफ हमेशा दिया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन WC में 9 के औसत से लिए विकेट
वर्ल्डकप 1992 के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को जावेद मियांदाद और भारत के विकेटकीपर किरण मोरे की नोकझोंक और 1996 में पाकिस्तान के आमिर सोहेल और भारत के वेंकटेश प्रसाद के बीच की गर्मागर्मी याद होगी लेकिन प्लेयर्स के ‘याराना’ से वे वाफिक नहीं होंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मोरे के साथ अपनी नोकझोंक के बारे में मियांदाद ने कहा, ‘वो तो चलता रहा है. इसके साथ प्यार और दोस्ती भी होती है. जो भी होता है, मैदान तक ही सीमित रहता है, शाम को हम साथ बैठते हैं और हंसी-मजाक करते हैं. शायद एक दिन दुनिया, दोनों मुल्कों की मोहब्बत को समझेगी.’
जैनब अब्बास ने बताया- क्यों अचानक भारत छोड़ा? पुराने पोस्ट पर मांगी माफी
मोरे की भावनाएं भी कुछ ऐसी ही हैं. वे साफ कहते हैं कि मैदान पर नोकझोंक की यह घटना जावेद (मियांदाद) के साथ उनके रिश्तों को नहीं बताती. जावेद के लाहौर स्थित घर पर वे खाने का जिक्र करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं, दिलीप वेंगसरकर, विशी भाई (विश्वनाथ) उनके निवास पहुंचे थे. जावेद भाई के खाने और उनकी स्टोरीज क्या कमाल थीं.हम रात 3 बजे तक रुके थे.अभी भी जावेद, जहीर भाई (जहीर अब्बास) दीवाली पर फोन करना नहीं भूलते. मैं उन्हें ईद पर मुबारकबाद देता हूं.’ मोरे की तरह मियांदाद की जड़ें भारत के गुजरात से ही हैं, उनके पिता पालनपुर के नवाब के यहां काम करते थे और विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए.जावेद कहते हैं कि हमारे समय में खेल में इतनी अधिक भावनाएं नहीं जुड़ी थीं जितने उच्च स्तर पर अब पहुंच गई है.
टीम इंडिया का यह बैटर चला तो पाकिस्तान की आएगी शामत,इस टीम के खिलाफ वनडे में 168 का है औसत
गौरतलब है कि वर्ल्डकप 1992 के भारत-पाक मैच के दौरान जावेद मियांदाद (Javed Miandad), भारत के विकेटकीपर किरण मोरे (Kiran More) के साथ हुई बहस के बाद मैदान पर मेंढक की तरह उछलते नजर आए थे. दरअसल, मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर की लेग स्टंप के बाहर जा रही एक गेंद को मियांदाद ने खेलने का प्रयास किया था और विकेट के पीछे मोरे ने कैच की अपील की थी. मियांदाद इससे खफा हो गए और मोरे से उनकी हल्की बहस हुई. इसके कुछ देर बाद उन्हें मोरे को टारगेट करते हुए बैट हाथ में लेकर मैदान पर उछलते हुए देखा गया.
इसी तरह वर्ल्डकप 1996 में भारत-पाकिस्तान के क्वार्टर फाइनल में दर्शकों ने वेंकेटश प्रसाद और आमिर सोहल की नोकझोंक का पूरा मजा लिया था. भारत के 287 रन की स्कोर को चेज करते हुए पाकिस्तान के आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद की गेंद परचौका लगाया था और फिर बैट दिखाते हुए फिर वहीं बाउंड्री लगाने का इशारा किया था. अब बारी वेंकटेश की थी, उन्होंने अगली ही गेंद पर आमिर को बोल्ड किया था और पवेलियन लौटने का इशारा किया था.
.
Tags: India Vs Pakistan, Javed Miandad, Kiran more, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 13, 2023, 10:24 IST
[ad_2]
Source link