[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच गए हैं. उनकी तबियत अब पहले के मुकाबले ठीक है. गिल भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब गिल ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अब कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि गिल 99 परसेंट फिट हो गए हैं.
रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फेंस को दौरान कहा है कि शुभमन गिल 99 परसेंट फिट हो चुके हैं. हालांकि, उन्होंने ये क्लियर नहीं किया कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते दिखाई देंगे या नहीं. बता दें कि गिल शानदार फॉर्म में चल रहे थे. लेकिन बीमार होने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप के पहले 2 शुरुआती मैचों से बाहर रहना पड़ा था.
गिल को हुआ था डेंगू
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई थी. दरअसल, टीम के ओपनर बैटर शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद वह लगातार दो मैच से बाहर रहे थे. पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं? यह देखना दिलचस्प होगा. उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है.
शानदार फॉर्म में हैं गिल
स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे की पिछली 10 पारियों में 6 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. इससे उनके बेहतरीन फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने 34, 85, 10, 67*, 58, 19, 121, 27*, 74 और 104 रन बनाए. गिल वनडे की 35 पारियों में अब तक 66 की औसत से 1917 रन बना चुके हैं. उन्होंने कुल 6 शतक और 9 अर्धशतक ठोके है. 208 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन है.
.
Tags: India Vs Pakistan, Rohit sharma, Shubman gill, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 13, 2023, 18:54 IST
[ad_2]
Source link