Home Breaking News IND vs PAK Playing 11: गिल की होगी वापसी? अश्विन-शार्दुल-शमी में एक को मिलेगा मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

IND vs PAK Playing 11: गिल की होगी वापसी? अश्विन-शार्दुल-शमी में एक को मिलेगा मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

0
IND vs PAK Playing 11: गिल की होगी वापसी? अश्विन-शार्दुल-शमी में एक को मिलेगा मौका; जानें संभावित प्लेइंग-11

[ad_1]

ind vs pak wc 2023 12th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

शुभमन गिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विश्व कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार शनिवार (14 अक्तूबर) को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने परास्त किया था। अब एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी।

भारतीय टीम की बात करें तो उसने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद उसने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। रोहित शर्मा के शानदार शतक से टीम को बड़ी जीत मिली। अब भारतीय टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में शनिवार को विजयी होती है तो पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में नहीं हारने का सिलसिला भी जारी रहेगा। भारत ने अब तक सात बार विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान का सामना किया है और हर बार उसे जीत मिली है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here