[ad_1]
हाइलाइट्स
लॉकी फर्ग्यूसन ने झटके 3 विकेट
बांग्लादेश ने बनाए 245 रन
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने 245 रनों का स्कोर खड़ा किया. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है कि बांग्लादेश ने बाद में अच्छी बैटिंग की. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कुल 3 विकेट झटके.
फर्ग्यूसन ने इस मैच में बॉलिंग करते हुए कुल 3 विकेट झटके. उन्होंने सबसे पहला विकेट तंजीद हसन के रूप में चटकाया. तंजीद हसन इस मैच में 17 गेंदों में कुल 16 रन मारे. इस दौरान उन्होंने कुल 4 छक्के मारे. दूसरा शिकार उन्होंने मेहदी हसन मिराज का किया. मिराज ने मैट हेनरी को कैच पकड़ा दिया. वह 46 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 4 छक्के मारे. इसके बाद लॉकी ने खतरनाक साबित हो रहे शाकिब अल हसन को आउट किया. शाकिब अल हसन 41 रन बनाकर आउट हो गए.
टिकटों की डिमांड से परेशान हुए सूर्यकुमार यादव, कह दी विराट वाली बात, कहा- घर में बैठो और…
लॉकी की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश को 250 रन से नीचे रोकने पर कामयाब रही. बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन ने इस मैच में कुल 10 ओवर डाले. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट लिए. लॉकी ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए कुल 1 टेस्ट, 60 वनडे और 38 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 0, 92 और 44 विकेट लिए हैं. आईपीएल में भी लॉकी शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक 38 आईपीएल मैच में कुल 37 विकेट लिए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ ODI में इन 5 भारतीयों ने बनाए सबसे अधिक रन, लिस्ट में रोहित-विराट का नाम नहीं!
बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.
.
Tags: Bangladesh, Newzealand, Shakib Al Hasan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 13, 2023, 20:02 IST
[ad_2]
Source link