Home Breaking News NZ vs BAN: विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की छठी जीत; केन विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक, फिर हुए चोटिल

NZ vs BAN: विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की छठी जीत; केन विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक, फिर हुए चोटिल

0
NZ vs BAN: विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की छठी जीत; केन विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक, फिर हुए चोटिल

[ad_1]

New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again

केन विलियम्सन चोटिल हुए
– फोटो : BLACKCAPS/X

विस्तार


न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को वनडे विश्व कप के 11वें मैच में हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट में यह उसकी यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।

विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की यह छठी जीत है। उसे अब तक बांग्लादेशी टीम के खिलाफ इस टूर्नामेंट के इतिहास में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। एक टीम के खिलाफ विश्व कप में बिना हारे लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में न्यूजीलैंड की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गई। उसने वेस्टइंडीज की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 6-0 है। वहीं, भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 7-0 और पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ 8-0 है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here