Home Breaking News World Cup: भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मोटेरा में लक्ष्य का पीछा कितना आसान?

World Cup: भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मोटेरा में लक्ष्य का पीछा कितना आसान?

0
World Cup: भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मोटेरा में लक्ष्य का पीछा कितना आसान?

[ad_1]

WC 2023, IND vs PAK: How important is toss in India vs Pakistan match; Who has won more toss in 7 World Cups

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का महामुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहली बार विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर विश्व कप के इस संस्करण में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। रोहित शर्मा की टीम ने अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, पाकिस्तान ने भारत की तुलना में अपने शुरुआती दो मैचों में कमजोर टीमों को हराया था। बाबर आजम की टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को शिकस्त दी थी। टीम इंडिया अंक तालिका में तीसरे और पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर है। जो भी टीम जीतेगी, वह तीसरे स्थान पर आ जाएगी। 

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में काफी दबाव होता है और पुराने कोई आंकड़े महत्व नहीं रखते। जो भी टीम अपने ऊपर दबाव को हावी नहीं होने देगी, उस टीम के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि, प्लेइंग कंडीशन और टॉस भी काफी मायने रखेगा। अहमदाबाद की पिच सपाट है और खूब रन बन सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच में टॉस का एनालिसिस

IND vs PAK Asia Cup 2023 Super 4 Toss Report: Pakistan Opt to Bowl; KL  Rahul Replaces Shreyas Iyer - News18

भारत ने वनडे विश्व कप में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ आठ मैचों में से छह में टॉस जीता है। पांच मैचों में भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जबकि पहली बार गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं, जिन दो मैचों में पाकिस्तान ने टॉस जीते, उसमें से एक में पहले गेंदबाजी चुनी और एक में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, सभी में उन्हें हार मिली। 

विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के पिछले सात मैचों में से छह में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हासिल की है।  सेंचुरियन 2003 एकमात्र अपवाद है, जब बाद में बैटिंग करने वाली टीम (भारत) ने जीत हासिल की थी। 

विश्व कप 2023 में 11 मैचों में टॉस का एनालिसिस

अहमदाबाद में पिछले पांच वनडे में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने दो और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं। अब तक विश्व कप 2023 में 11 मैच खेले (भारत-पाकिस्तान मैच से पहले) जा चुके हैं। इसमें से आठ मैचों में टॉस जीतने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ न्यूजीलैंड (दो बार) और बांग्लादेश की टीमें ही टॉस जीतकर मैच जीत सकी हैं। बाकी मैचों में टॉस हारने वाली टीम को जीत हासिल हुई।

वहीं, अहमदाबाद में अब तक इस विश्व कप में एक मैच खेला गया है। ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 283 रन चेज कर लिए थे और वह भी सिर्फ एक विकेट गंवाकर। अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड देखें तो टॉस जीतने के बाद टीमें 16 मौकों पर जीती हैं, जबकि 11 मैच टॉस हारने वाली टीम जीती है। 

Shubman Gill Sweats It Hard In Ahmedabad Practice Ahead Of Pakistan Clash

 आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए सात मुकाबलों में किसने टॉस जीता और क्या नतीजे रहे हैं….

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here