[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर ने भारत क्यों छोड़ा? इसकी वजह बताई है
जैनब पाकिस्तान का एक मैच कवर करने के बाद ही चली गईं थीं
नई दिल्ली. पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप 2023 को कवर करने के लिए भारत आईं थीं लेकिन एक मैच बाद ही अचाक भारत छोड़कर चली गईं. बाद में ऐसी खबरें आईं कि जैनब को हिंदू देवी-देवताओं को लेकर किए पुराने पोस्ट के कारण भारत छोड़ना पड़ा था. वो आईसीसी की डिजिटल टीम का हिस्सा थीं और वो पाकिस्तान के पहले दो मैच के लिए हैदराबाद में ही थीं लेकिन बीते सोमवार को उन्हें अचानक भारत से जाना पड़ा. हालांकि, अब जैनब ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई दी है.
जैनब अब्बास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और अपने पुराने पोस्ट के लिए सभी से माफी मांगी है. जैनब ने लिखा, “मेरे प्रवास के दौरान सभी के साथ मेरी बातचीत अच्छी रही. सभी ने एक अपनापन दिखाया- जैसा कि मैंने उम्मीद की थी. मुझे न तो जाने के लिए कहा गया और न ही मुझे डिपोर्ट किया गया. हालांकि, सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन आ रहे थे, उससे मैं डरा हुआ महसूस कर रही थी और भले ही मेरी सुरक्षा को तत्काल कोई खतरा नहीं था, मेरा परिवार और दोनों तरफ के दोस्त चिंतित थे. जो कुछ हुआ उस पर विचार करने के लिए मुझे कुछ समय और चाहिए था. इसलिए मैं चली गई.”

मेरी पोस्ट से तकलीफ हुई तो माफी मांगती हूं: जैनब
पाकिस्तान की इस स्पोर्ट्स एंकर ने आगे लिखा, “मैं साफ करना चाहती हूं कि वे (पुराने पोस्ट) मेरे मूल्यों या मैं आज जो इंसान हूं, उसके बारे में नहीं बताते है. ऐसी भाषा के लिए कोई बहाना नहीं है और जिन्हें भी मेरी उस पोस्ट से तकलीफ हुई है, उन सभी से तहे दिल से माफी मांगती हूं.साथ ही, मैं उन लोगों की आभारी हूं जो इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान चिंतित थे और मेरी मदद के लिए आगे आए.”
World Cup 2023: टीम इंडिया का यह बैटर चला तो पाकिस्तान की आएगी शामत, 168 का है औसत
ICC ने क्या कहा था?
इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साफ कर दिया था कि जैनब को भारत से डिपोर्ट नहीं किया गया है. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था, “ज़ैनब को निर्वासित नहीं किया गया है, वह निजी कारणों से गई है. ज़ैनब को पहले बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में पाकिस्तान के विश्व कप मैचों को कवर करने का काम सौंपा गया था.”
.
Tags: India Vs Pakistan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 13, 2023, 08:23 IST
[ad_2]
Source link